दुर्गा पूजा का त्योहार आते ही चारों तरफ रौनक देखने को मिलती है. इस खास मौके पर महिलाएं और लड़कियां खूबसूरत साड़ी, ट्रेडिशनल ज्वेलरी और मेकअप के साथ अपने लुक को खास बनाना पसंद करती हैं. वहीं, हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मेहंदी भी लगाती हैं. अगर आप इस दुर्गा पूजा पर अपने हाथों को खूबसूरत और स्टाइलिश लुक देना चाहती हैं तो इस बार कुछ यूनिक मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं. ये डिजाइन न सिर्फ आपके हाथों को सुंदर लुक देने का काम करेंगे, बल्कि कपड़ों में भी चार चांद लगाएंगे. आप अपनी पसंद के हिसाब से फ्लोरल, बेल या ट्रेडिशनल पैटर्न चुन सकती हैं. बाकी डिजाइन सिंपल रखना है या हैवी… यह आपके कपड़े और पूजा का प्रोग्राम डिसाइड करेगा.
इसे भी पढ़ें- करवाचौथ पर खरीद रही हैं नथ तो यहां देखिए लेटेस्ट डिजाइन, ये Nose Rings बढ़ा देंगी चेहरे की खूबसूरती
दुर्गा पूजा यूनिक मेहंदी डिजाइन | Simple Durga Puja Mehndi Designs
आलता स्टाइल मेहंदी डिजाइन
अगर आप दुर्गा पूजा पर बंगाली लुक अपनाना चाहती हैं तो आलता मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं. पारंपरिक रूप से आलता का इस्तेमाल हाथों और पैरों को सजाने के लिए किया जाता है. लाल रंग को बंगाली त्योहारों और पारंपरिक श्रृंगार का हिस्सा भी माना जाता है.
मां दुर्गा के चेहरे वाली मेहंदी डिजाइन
दुर्गा पूजा के अवसर पर मां दुर्गा के चेहरे वाली मेहंदी भी लगाई जा सकती है. इसमें हथेली के बीच में मां दुर्गा का चेहरा बनाकर उसके आसपास फूल, पत्तियां और बारीक पैटर्न तैयार किए जाते हैं. यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए अच्छा है, जो त्योहार के दौरान अपनी मेहंदी में भक्ति और कला का सुंदर मेल चाहती हैं. हालांकि, इस तरह के डिजाइन में मेहनत और टाइम काफी लगता है. साथ ही, मां दुर्गा का चेहरा हर कोई नहीं बना पता. इसलिए आपको एक अच्छे मेहंदी आर्टिस्ट की बुकिंग करनी चाहिए.
शंख और कमल वाली मेहंदी डिजाइन
बंगाली परंपरा में शंख का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है. वहीं, कमल का फूल भी सुंदरता का प्रतीक माना जाता है. ऐसे में दुर्गा पूजा के लिए शंख और कमल वाली मेहंदी डिजाइन चुन सकती हैं. आप हथेली के बीच में कमल का फूल बनवाकर उसके आसपास छोटी बेलें और शंख के पैटर्न तैयार करवा सकती हैं.
बंगाली स्टाइल फ्लोरल मेहंदी डिजाइन
अगर आपको ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है तो फ्लोरल डिजाइन आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें बड़े फूलों के साथ छोटी पत्तियां और घुमावदार बेलें बनाई जाती हैं. आप हथेली के बीच में एक बड़ा फूल भी बनवा सकती हैं.
इसे भी पढ़ें- Diwali Cleaning: न घंटों की मेहनत, न कमर में होगा दर्द! इन आसान ट्रिक्स से दिवाली से पहले चमक उठेगा पूरा घर
संबंधित खबरें
बिहार की इस मिठाई के आगे भूल जाएंगे खीर और हलवा! घर पर बनाएं मकुटी
28 mins agoगोवर्धन पूजा पर गोबर से बनाएं श्रीकृष्ण की मूर्ति, इन स्टेप्स को करें फॉलो
1 hr agoघर पर बनाएं हलवाई जैसी खस्ता मठरी, चाय के साथ खाने का मजा होगा दोगुना
1 hr agoदिवाली के बाद कैसे करें घर की सफाई? जानिए पटाखों का कालापन हटाने का तरीका
5 hrs agoकैसे बनाएं अपना दिवाली इनविटेशन कार्ड, AI से तैयार करें यूनिक डिजाइन
6 hrs agoDiwali Latest Rangoli Designs: दीपावली पर बनाएं ये आसान और सुंदर रंगोली
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं सॉफ्ट और फूली-फूली पूड़ी, घंटों तक रहेगी मुलायम
10 hrs agoसुख-समृद्धि और खुशहाली से भरी हो आपकी दिवाली, अपनों को ऐसे दें शुभकामनाएं
1 day agoदीपावली पर पूजा की थाली सजाएं कुछ इस तरह, फोटोज भी आएंगी खूबसूरत
1 day agoइस दिवाली फोटो को दें रॉयल लुक! बस कॉपी-पेस्ट करें ये AI Prompts
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines