हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

रिश्ता खत्म करने से पहले पार्टनर देगा आपको ये 5 संकेत, अलविदा कहने से पहले करें पहचान… वरना आंसू के बिना कुछ नहीं मिलेगा

Breakup Signs: कई बार रिश्ता खत्म होने वाला होता है और पार्टनर झूठे दिलासे दे रहा होता है. ऐसे में सही वक्त पर इसकी पहचान करना बहुत जरूरी है, ताकि धोखे से बचा जा सके.

विज्ञापन
रिश्ता टूटने से पहले के संकेत- Image Credit- Freepik

Signs of Moving on From Relationship: रिश्ते में प्यार होना बहुत जरूरी है और प्यार के लिए दोनों के बीच अंडरस्टैंडिंग होनी चाहिए. पार्टनर को चाहिए कि वो एक-दूसरे की इज्जत करें और मुश्किल वक्त में साथ दें, लेकिन एक वक्त ऐसा आता है जब पार्टनर दूरी बना लेता है और ध्यान न देने पर लापरवाही कर अचानक ब्रेकअप होने का दुख ही अलग होता है, खासतौर पर तब जब पार्टनर के साथ रिश्ता गहरा बन जाता है. ऐसे में रिश्ते की असलियत वक्त का पता होना बहुत जरूरी है. अगर आपका पार्टनर आपसे मिलने में आनाकानी कर रहा है या बात-बात पर चिढ़ रहा है (When to End a Relationship) तो इसकी वजह जानने की कोशिश करें. अगर यह बिना वजह के हो रहा है तो यकीनन आपको सोचने की जरूरत है और आपको इन संकेतों पर भी ध्यान देना चाहिए.

इसे भी पढ़ें- 7 दिनों तक न नहाए कोई इंसान तो क्या होगा? आ गई है ठंड, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती

पार्टनर ब्रेकअप से पहले क्या संकेत देता है? Signs Before Breakup

बातचीत का कम हो जाना- अगर पार्टनर एकदम बातचीत कम कर दे या बिना रुचि के बात करे तो समझ लें. आपका पार्टनर छुटकारा पाने की तैयारी कर रहा है.
दूरी बना लेना- कभी-कभी होता है कि पार्टनर दूरी बना रहा है या उसे थोड़ा स्पेस चाहिए, लेकिन अगर यह आदत बन जाए तो परेशानी हो सकती है. आपको अपने पार्टनर से बात करनी चाहिए.
झगड़े बढ़ाना- एक वक्त होता है जब पार्टनर समझता ही नहीं कि आप कहना क्या चाह रहे हैं या इसमें आपकी कितनी गलती थी. वो बस झगड़ा करके आपको हर्ट करता है.
अकेलापन महसूस करना- अगर आप एक रिश्ते में होने के बाद भी अकेलापन महसूस कर रहे हैं तो इसका मतलब है कि आपके पार्टनर ने हाथ खड़े कर लिए हैं और आप एकतरफा रिश्ता बचाने की कोशिश कर रहे हैं.
भरोसा कम होना- एक रिश्ता भरोसे की नींव पर खड़ा होता है और ऐसे में आपका पार्टनर आपके ऊपर भरोसा ही नहीं कर रहा है तो कहीं ना कहीं कमी हो रही है. ऐसे में अपने पार्टनर से खुलकर और शांति से बात करें.

विज्ञापन

क्या करें?

अगर आपने इन संकेतों की पहचान कर ली है तो इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि आपको ब्रेकअप करने की जरूरत है. कई बार वक्त ऐसा भी आता है जब आपका पार्टनर आपसे दूरी बनाना चाहते हैं और यह शॉर्ट टाइम के लिए होती है. ऐसे में आप पार्टनर से खुलकर बात करें और आगे के बारे में सोचें.

इसे भी पढ़ें- किस विटामिन की कमी से चेहरे पर दिखने लगता है बुढ़ापा? जानिए क्या खाएं जिससे झुर्रियां हो जाएं गायब

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola