7 दिनों तक न नहाए कोई इंसान तो क्या होगा? आ गई है ठंड, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती

No Bathing Side Effects: सर्दियां आते ही ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि हफ्ते में हर एक दिन बाद नहाते हैं. कुछ ऐसे भी होते हैं जो कि पूरे हफ्ते ही नहीं नहाते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो आइए जानते हैं कि अगर 7 दिनों तक न नहाया जाए तो क्या हो सकता है.

no bathing side effects

सर्दियों में न नहाना पड़ सकता है भारी . Image Source Freepik

Bathing Effects: सर्दियां शुरू होते ही कई लोग रोज नहाने से बचने लगते हैं. ठंडी हवा और ठंडे पानी का डर उन्हें नहाने की दिनचर्या से दूर कर देता है. कुछ लोग एक दिन छोड़कर नहाते हैं, तो कुछ पूरे हफ्ते नहाना ही भूल जाते हैं. अगर आप भी उन्हीं में से हैं जो सर्दियों में नहाने को लेकर लापरवाह हो जाते हैं, तो यह जानना जरूरी है कि अगर आप 7 दिनों तक लगातार न नहाएं तो आपके शरीर और त्वचा पर क्या असर पड़ सकता है. तो आइए जानते हैं कि अगर आप 7 दिन न नहाएं तो क्या होगा.

त्वचा संबंधित समस्याएं

अगर आप 7 दिन तक नहीं नहाते हैं तो इससे आपको त्वचा संबंधित समस्याएं हो सकती हैं. इसके साथ ही नमक व गंदगी के साथ मिलकर त्वचा में जलन पैदा कर सकते हैं जिससे एक्जिमा या सोरायसिस जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं या खुजली हो सकती है.

कम नहाने से जमा होने वाले बैक्टीरिया और तेल के अधिक होने से त्वचा पर संक्रमण भी हो सकता है. त्वचा की कोशिकाएं भी प्रजनन करती हैं, पुरानी कोशिकाओं को हटाकर नई कोशिकाएं बनाती हैं, और जब आप नहीं नहाते हैं तो मृत त्वचा कोशिकाएं त्वचा पर जमा हो सकती हैं, जिससे त्वचा में हाइपरपिगमेंटेशन हो सकता है. इतनी ही नहीं अगर आप 7 दिनों तक नहीं नहाते हैं तो इससे आपके शरीर में भी काफी खराब प्रभाव भी पड़ता है.

सर्दियों में होने वाली बीमारियां बढ़ने का खतरा

सर्दियों में न नहाने से शरीर पर जमी गंदगी और बैक्टीरिया रोगप्रतिरोधक क्षमता को कमजोर कर सकते हैं. इससे फंगल इंफेक्शन, स्किन रैश और स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं. इसके अलावा न नहाने से शरीर की नैचुरल क्लीनिंग प्रोसेस बाधित होती है, जिससे आपको थकान, भारीपन और सुस्ती महसूस हो सकती है.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ