कहीं धोखेबाज तो नहीं है आपका दोस्त? इन 5 बातों से पहचानें फ्रेंड सच्चा है या फेक

Sign of Fake Friend: आज के समय में एक सच्चा और अच्छा दोस्त मिलना बहुत मुश्किल है। हमें अक्सर लगता है कि जो व्यक्ति हमारे सामने अच्छा है वो हमें पसंद करता है और वो हमारा दोस्त है लेकिन ऐसा नहीं है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कैसे पहचानें कि आपका दोस्त सच्चा है या फेक।

Fake Friendship

Fake Friendship

Sign of Fake Friend: परिवार के बाद एक दोस्त ही होता है जिससे हम हमारे दिल की बात शेयर करते हैं। लेकिन आज के जमाने में एक सच्चा दोस्त होना बहुत मुश्किल है। वैसे तो हमारे कई दोस्त होते हैं जो हमारे सामने हमसे बोलते हैं कि वो हमारे शुभचिंतक हैं लेकिन पीठ पीछे वही हमारी बुराई करते हैं। ऐसे में ये जानना बेहद जरूरी हो जाता है कि आपका दोस्त सच्चा है या फेक। तो आइए आज हम आपको बताएंगे कि आप अपने दोस्त की बातों से कैसे पहचान सकते हैं कि वो आपके सुख और दुख दोनों के साथी हैं या सिर्फ सुख के।

विज्ञापन

मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं

अगर आपका दोस्त भी आपसे बार-बार ये बोलता है कि वो हमेशा आपके साथ है लेकिन जरूरत पड़ने पर वो कभी आपके लिए खड़ा नहीं होता है तो समझ लीजिए वो आपका फेक फ्रेंड है।

विज्ञापन

मैं बिजी हूं

एक सच्चा दोस्त वही होता है जो हमेशा आपका साथ दे। वहीं एक फेक फ्रेंड की पहचान होती है कि वो आपके साथ घूमने और मिलने का प्लान तो बनाते हैं लेकिन जिस दिन जाना होता है वो उस दिन बिजी होने का बहाना बना देते हैं।

विज्ञापन

तुम मुझ पर भरोसा कर सकते हो

सच्चे दोस्त पर आप आंख बंद कर के भरोसा कर सकते हैं। वहीं जो आपका फेक फ्रेंड होगा, वो आपसे बार-बार ये बोलेगा कि तुम मुझ पर भरोसा कर सकते हो ताकि आप उन्हें अपने दिल की बात बता सकें और जब आप इन्हें अपने दिल की बात बता देते हैं तो वो इसका इस्तेमाल आपके खिलाफ करते हैं।

तुम ओवररिएक्ट कर रहे हो

एक अच्छा और सच्चा दोस्त वो होता है जो आपकी बातों को ध्यान से सुने, हमेशा आपका साथ दे, आपके दुखी होने पर खुद दुखी हो जाए आदि। वहीं एक फेक फ्रेंड की पहचान होती है कि जब आप बुरा महसूस कर रहे हों तो वो आपके इमोशन को न समझे और ये बोले कि आप ओवररिएक्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन

तुम्हें याद है…

अगर आपका कोई दोस्त आपको आपके पुराने कोई अच्छे पल याद दिला रहा है तो वो एक सच्चा दोस्त है। वहीं अगर कोई दोस्त आपको बार-बार आपकी पुरानी गलती या बुरे पल याद दिला रहा है तो वो आपका दोस्त नहीं है। कोशिश करें कि ऐसे व्यक्तियों से आप दूरी बनाएं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ