छुट्टियों के दिनों को आते देख अक्सर लोग परिवार व दोस्तों के साथ छोटी सी ट्रिप पर जाने का प्लान बनाते रहते हैं. कोई पहाड़ों की ठंडी हवा का जिक्र करता है तो कोई पुराने किलों और खूबसूरत शहरों को देखने का सपना बताता है. लेकिन ज्यादातर लोग एक ही वजह से अपना प्लान टाल देते हैं, वो है- बजट की चिंता! सच तो यह है कि थोड़ी समझदारी और सही योजना से कम पैसों में भी शानदार यात्रा की जा सकती है. अगर आप पहले से ट्रेन या बस की टिकट बुक कर लें, महंगे होटल की जगह बजट होटल या हॉस्टल चुनें और स्थानीय खाने का स्वाद लें, तो आपका खर्च काफी कम हो सकता है. भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जहां आप लगभग 10 हजार रुपये के अंदर (Trip Under 10 Thousand) आराम से घूम सकते हैं, आइए जानते हैं ऐसी ही 3 जगहों के बारे में.
यह भी पढ़ें: Moong Dal Chilla Recipe: 5 मिनट में तैयार हेल्दी प्रोटीन ब्रेकफास्ट, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का मन करे
जयपुर
राजस्थान की राजधानी जयपुर अपनी ऐतिहासिक इमारतों और रंगीन संस्कृति के लिए काफी मशहूर है. पिंक सिटी के नाम से पहचाने जाने वाले इस शहर में हवा महल, आमेर किला, सिटी पैलेस और जंतर मंतर जैसे कई प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हैं. यहां घूमने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती क्योंकि ज्यादातर जगहों के टिकट सस्ते होते हैं. साथ ही जयपुर का स्ट्रीट फूड जैसे कचौरी, समोसा और घेवर भी कम कीमत में मिल जाता है. अगर आप पहले से होटल बुक कर लें तो यहां आपको 1000 रुपये तक में अच्छे कमरे मिल सकते हैं, जिससे आपकी यात्रा बजट में रह सकती है.
मैक्लोडगंज
अगर आप भीड़भाड़ से दूर शांति और प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेना चाहते हैं तो हिमाचल प्रदेश का मैक्लोडगंज एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. धर्मशाला के पास स्थित यह छोटा सा हिल स्टेशन अपनी तिब्बती संस्कृति और शांत माहौल के लिए मशहूर है. यहां आप त्रिउंड ट्रेक कर सकते हैं, दलाई लामा मंदिर देख सकते हैं और स्थानीय तिब्बती खाने जैसे मोमो और थुकपा का स्वाद ले सकते हैं. यहां कई सस्ते गेस्ट हाउस और हॉस्टल मिल जाते हैं जहां 500 से 800 रुपये में ठहरने की सुविधा मिल जाती है, जिससे आपकी ट्रिप ज्यादा महंगी नहीं होती और बजट भी बना रहता है.
ऋषिकेश
उत्तराखंड का ऋषिकेश उन लोगों के लिए परफेक्ट जगह है जो एडवेंचर के साथ शांति भी चाहते हैं. गंगा नदी के किनारे बसे इस शहर में आप रिवर राफ्टिंग का रोमांच ले सकते हैं, लक्ष्मण झूला और राम झूला जैसे प्रसिद्ध स्थान देख सकते हैं और शाम को गंगा आरती का दिव्य नजारा देख सकते हैं. ऋषिकेश में कई बजट हॉस्टल और धर्मशालाएं उपलब्ध हैं, जहां कम खर्च में ठहरना की सुविधा मिलती है. सही प्लानिंग के साथ यहां भी 10 हजार रुपये के अंदर एक शानदार और यादगार ट्रिप का मजा उठाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: माता-पिता को शुगर है तो क्या आपको भी होगी? जानिए बचाव के 4 आसान तरीके
संबंधित खबरें
दिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
27 mins agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 hr agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 hr agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
3 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
4 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
6 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
7 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
21 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
23 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines