Shilpa Shetty का फिटनेस सीक्रेट क्या? 49 की उम्र में भी दिखती हैं स्लिम एंड ट्रिम

Shilpa Shetty: स्लिम-फिट रहने के लिए लाइफस्टाइल में कुछ बदलावों की जरूरत होती है। अमूमन लोग बॉलीवुड एक्टर्स और मॉडल्स की डाइट को फॉलो करते हैं, ताकि उनके जैसे दिख पाएं। आइए आपको बताते हैं शिल्पा शेट्टी का फीटनेस सीक्रेट क्या है।

Shilpa Shetty का फिटनेस सीक्रेट क्या? 49 की उम्र में भी दिखती हैं स्लिम एंड ट्रिम

photo credit-@theshilpashetty

Shilpa Shetty: शिल्पा शेट्टी अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी फिटनेस और स्लिम-टोन्ड बॉडी के लिए चर्चाओं में रहती हैं। वे अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शिल्पा शेट्टी बहुत फिटनेस फ्रीक हैं, वे अपने खान-पान के साथ-साथ योग और एक्सरसाइज को भी अहमियत देती हैं। एक्ट्रेस एक हेल्दी डाइट को काफी लम्बे अरसे से फॉलो कर रही हैं, जिसके बारे में वे काफी बार बात भी कर चुकी हैं। अगर आपको भी शिल्पा शेट्टी के जैसी फिट और टोन्ड बॉडी चाहिए, तो यहां जान लीजिए उनका डाइट प्लान।

विज्ञापन

क्या खाती हैं शिल्पा शेट्टी?

हिंदुस्तान टाइम्स में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार, एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी का ब्रेकफास्ट काफी सरल और साधारण होता है। वे बताती हैं कि उनके दिन की शुरुआत एलोवेरा जूस से होती है। इस जूस को पीने से इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है और स्किन भी साफ होती है। इसके बाद वे नाश्ते में चाय और दलिया खाती हैं। वे सफेद चीनी की जगह ब्राउन शुगर का यूज करती हैं।

विज्ञापन

शिल्पा शेट्टी की ब्राउन थ्योरी

एक्ट्रेस कहती हैं कि यह उनके डाइट प्लान की थ्योरी है कि उन्हें सफेद चीजों की जगह भूरी चीजें लेनी है। जैसे कि सफेद चीनी की जगह ब्राउन शुगर, सफेद चावलों की जगह ब्राउन राइस, सफेद ब्रेड के स्थान पर ब्राउन ब्रेड खाना सही रहेगा।

विज्ञापन

सिंपल होना चाहिए खाना

शिल्पा शेट्टी कहती हैं कि वे फिट रहने के लिए उबला हुआ नहीं बल्कि बिल्कुल साधारण खाना खाती हैं। हां, लेकिन वह भोजन ऑलिव ऑयल में पकाया जाता है। साथ ही, उनका लंच और डिनर भी सिंपल होता है, जो प्रोटीन, फाइबर और न्यूट्रिशन से भरपूर होता है। वे लंच में दाल-चावल, रोटी और चिकन या कोई सब्जी खाती हैं। अगर उन्हें शाम को भूख लगती है, तो वे अंडे और टोस्ट के साथ एक कप चाय लेती हैं और उसी को ही डिनर की तरह खाती हैं, नहीं तो रात के समय सिर्फ 1 बाउल सूप पीती हैं। इसके अलावा, एक्ट्रेस योग और वेट ट्रेनिंग भी रोजाना करती हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ