---विज्ञापन---

रॉयल इंटीरियर और समुद्र का शानदार नजारा… शेखर सुमन का आलीशन घर देख रह जाएंगे दंग

Shekhar Suman's Penthouse: शेखर सुमन के मुंबई पेंटहाउस का इंटीरियर किसी विक्टोरियन युग के महल जैसा है. वाइट सोफा, फ्लोरल प्रिंट वॉलपेपर, न्यूयॉर्क से मंगवाई गई पेंटिग्स समेत कितनी ही शानदार चीजें शेखर के घर को रोयल लुक देती हैं.

---विज्ञापन---

Shekhar Suman’s House Tour: शेखर सुमन एक्टर, डायरेक्टर, सिंगर, प्रोड्यूसर और टेलीविजन एंकर हैं. लाफ्टर चैलेंज शो, देख भाई देख, अंजाने रास्ते, जान पहचान और संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज हीरामंडी में भी शेखर सुमन नजर आए थे. आजकल शेखर अपने शो शेखर टुनाइट से सुर्खियों में बने हुए हैं. शेखर सुमन मुंबई में लंडन स्टाइल चार मंजीला पेंटहाउस (Shekhar Suman Penthouse) में रहते हैं. फराह खान समेत कई इंप्लुएंसर्स भी शेखर के घर जा चुके हैं. न्यूयॉर्क से लाए गए आर्ट पीसेस से लेकर सी फेसिंग व्यू वाला शेखर का यह घर किसी रोयल यूरोपियन महल से कम नहीं है.

यह भी पढ़ें – Suniel Shetty House Tour: खंडाला में है सुनील शेट्टी का खूबसूरत आशियाना, इंटीरियर और आउटडोर एरिया जीत लेगा दिल

---विज्ञापन---

ऐसा है शेखर सुमन का लिविंग रूम

शेखर सुमन का लिविंग रूम वाइट और गोल्ड ब्लेंड से डेकोरेटेड है. सफेद सोफे, ड्रामेटिक झूमर, फ्लोरल प्रिंट के वॉलपेपर और यूरोपियन कैंडल समेत सॉफ्ट वाइट परदे घर को रोयल लुक देते हैं. वहीं, विंटेज चार्म भी इस घर में कुछ कम नहीं है. एंटीक चेसबोर्ड, फ्रेश फूलों के गुलदस्ते और पत्थरों से उकेरे गए शो पीस लिविंग रूम को एस्थेटिक बनाते हैं.

फिल्मों जैसी बड़ी सीढ़ियां

---विज्ञापन---

मुंबई में ऐसा घर होना जिसकी सीढ़ियां बिल्कुल पुरानी फिल्मों के सेट जैसी दिखें आजकल रेयर है. लेकिन, शेखर सुमन का घर इसीलिए तो खास है. शेखर के घर में ऊपर के फ्लोर पर जाने के लिए ग्रैंड स्टेरकेस है जो घर को और लग्जुरियस बनाती है. इस घर में बड़ी सीढ़ियां बनवाने की प्रेरणा शेखर को पुरानी फिल्मों और अपने पटना वाले पूर्वजों के घर से मिली थी.

घर में आती है नेचुरल लाइट

---विज्ञापन---

शेखर के घर में बाल्कनी और खुली खिड़कियां हैं जिससे घर के अंदर दिनभर नेचुरल लाइट आती है. वहीं, कैंडल्स और वाइट लाइट से सजा यह घर मन को सुकून देने वाला प्रतीत होता है. घर की दीवारों पर न्यूयोर्क से लाई गई खूबसूरत पेंटिंग्स भी लगी हैं. वहीं न्यूयोर्क के बूटिक से लाए गए एंटीक पीसेस भी हैं.

10 बालकनी वाला आलीशन घर

---विज्ञापन---

शेखर सुमन के इस मुंबई पेंटहाउस में 1 या 2 नहीं बल्कि 10 बाल्कनी हैं. इन बाल्कनी में तरह-तरह के पौधे लगे हैं. वहीं छत से सीधा समुद्र का दिखता है. यहां सूरज ढलने के दौरान शेखर चाय का मजा लेते हैं.

डाइनिंग एरिया भी है खास

---विज्ञापन---

घर का डाइनिंग एरिया भी बेहद खास है जहां पूरे किचन को वाइट रखा गया है. डाइनिंग एरिया के अलग स्लाइडिंग दरवाजें हैं और बड़ा झूमर है, साथ ही यहां से समुद्र का खूबसूरत नजारा भी दिखता है.

बेटे के लिए तैयार किया गया है स्पेशल कॉर्नर

---विज्ञापन---

घर की आइवरी थीम से हटकर बेटे अध्ययन सुमन के लिए घर में एक अलग स्पेशल कॉर्नर तैयार किया गया है. इस कॉर्नर में ब्राउन फर्नीचर है, मिनिमलिस्ट वाइट वॉल्स हैं और स्टाइलिश बार सेटअप है जिसे बार स्टूल्स और प्रीमियम बार एक्सेसरीज से स्टाइल किया गया है.

यह भी पढ़ें – Sonali Bendre सुबह उठते ही सबसे पहली करती हैं यह काम, बताया स्किन को ग्लोइंग रखने का ब्यूटी सीक्रेट

---विज्ञापन---

First published on: Jul 15, 2026 12:40 PM

End of Article

About the Author

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती है. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं. अनुभव - 7 साल शिक्षा - जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा पिछला अनुभव - NDTV, दिल्ली प्रेस, डायमंड पब्लिशिंग हाउस

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola