पैर के अंगूठे पर नहीं हैं बाल तो हो जाएं सावधान! इस बीमारी का संकेत दे रहा है शरीर
Hair On Thumb: बहुत से लोगों के पैर के अंगूठे पर बाल होते हैं और बहुत से ऐसे हैं जिनके अंगूठे पर एक बाल भी नहीं होता है. लेकिन, क्या आप जानते हैं पैर के अंगूठे पर बाल ना होना असल में चिंता की बात है.
No Hair On Thumb: पैर के अंगूठे पर बाल होना कई लोगों को इरिटेटिंग लग सकता है लेकिन अंगूठे पर बाल होना असल में अच्छी सेहत की पहचान होता है. अगर पैर के अंगूठे पर बाल ना हों तो यह सेहत से जुड़ी दिक्कतों की चेतावनी हो सकता है. पैर के अंगूठे शरीर का सबसे निचला हिस्सा होते हैं. अगर अंगूठे पर बाल हो तो इसका मतलब है कि शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा है. इसीलिए पैर के अंगूठे पर बाल होना अच्छा होता है. लेकिन, पैर के अंगूठे पर बाल ना हो तो यह कुछ स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का चेतावनी संकेत हो सकता है.
पेरिफेरल एलोपेशिया
2 / 7पैर के अंगूठे पर बाल ना होने का मतलब है कि इस हिस्से तक ऑक्सीजन और पोषक तत्व ठीक तरह से नहीं पहुंच रहे हैं. इसे पेरिफेरल एलोपेशिया कहा जाता है. यह पेरिफेरल आर्टिरियल डिजीज का पहला लक्षण हो सकता है.
रक्त धमनियां डैमेज होना
3 / 7रक्त धमनियां एंडोथिलियम से लाइन्ड होती हैं. इस लेयर से ब्लड सर्कुलेशन, ऑक्सीजन डिलीवरी और नाइट्रिक ऑक्साइड प्रोडक्शन कंट्रोल होता है. जब रक्त धमनियां डैमेज होने लगती हैं और शरीर कम नाइट्रिक ऑक्साइड बनाता है तो इसका असर सबसे पहले अंगूठे पर ही दिखता है.
नाइट्रिक एसिड और एंथोलियम कैसे होते हैं कम
4 / 7हाई ब्लड शुगर, धूम्रपान, क्रोनिक इंफ्लेमेशन, लाइफस्टाइल का एक्टिव ना होना और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड के ज्यादा सेवन से धमनियां सख्त होने लगती हैं और ब्लड सर्कुलेशन कम होने लगता है. इससे नाइट्रिक एसिड और एंथोलियम कम होने लगते हैं.
ब्लड फ्लो कैसे होगा बेहतर
5 / 7रोजाना वॉक करने पर और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग से ब्लड सर्कुलेशन और नाइट्रिक ऑक्साइड नेचुरली बढ़ने लगते हैं. बेहतर डाइट से भी असर दिखता है.
कैसी होनी चाहिए डाइट
6 / 7खानपान में चुकंदर, लहसुन, अनार, सिट्रस फ्रूट्स और हरी पत्तेदार सब्जियां खाने पर रक्त धमनियां रिलैक्स होती हैं और ऑक्सीजन डिलीवरी बेहतर होने लगती है.
इन लक्षणों को भी कभी ना करें इग्नोर
7 / 7पैर के अंगूठे पर बाल ना दिखने के अलावा ठंडे पैर, मोटे नाखून, चोट का धीरे भरना, पैरों का सुन्न पड़ना और झनझनाहट होने जैसे लक्षणों को भी कभी इग्नोर नहीं करना चाहिए. यह भी पढ़ें - घर में चेक करते हैं बीपी तो डॉक्टर से जान लीजिए सही तरीका, गलत तरह से झूठी BP रीडिंग आएगी नजर अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.