नवरात्रों में व्रत को काफी महत्व दिया जाता है, जिसमें लोग 9 दिनों तक कुछ ही चीजों का सेवन करते हैं. इस दौरान पूजा-पाठ कर मां दुर्गा को प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं. व्रत के दौरान घरों में साबूदाना काफी इस्तेमाल किया जाता है. साबूदाना से कई तरह की स्वादिष्ट रेसिपी बनाई जाती है, लेकिन रोजाना एक ही चीज खा-खाकर लोग बोर हो जाते हैं. ऐसे में कुछ नया खाने का मन करने लगता है. व्रत में सबसे बड़ी परेशानी ये रहती है कि व्यक्ति सीमित चीजों का ही सेवन कर सकता है, ऐसे में क्या खाया जाए, यह सवाल अक्सर लोगों के मन में रहता है. आइए आपको इस स्टोरी में 4 ऐसी रेसिपी के बारे में बताएं, जिसका स्वाद शानदार होगा और आप व्रत में उसे खा सकते हैं. स्टोरी में बताई गई चारों रेसिपी की खास बात ये है कि आपकी इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी होगी.
यह भी पढ़ें: नवरात्रि के पूरे 9 दिन रख रहे हैं व्रत? कमजोरी और चक्कर से बचने के लिए जरूर खाएं ये चीजें, रहेंगे एकदम फिट
समा के चावल की खिचड़ी
साबूदाना खाकर बोर हो गए हैं, तो आप समा के चावल की खिचड़ी बनाकर खा सकते हैं. समा के चावल हल्के होते हैं और जल्दी पक जाते हैं. यह साबूदाना खिचड़ी का सबसे अच्छा विकल्प है. इसके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती रहती है और पेट भी भरा रहता है. इसे बनाने के लिए आपको, समा के चावल आधा कप, 1 उबला आलू (टुकड़ों में), 2 बड़े चम्मच भुनी मूंगफली, 1 चम्मच घी या मूंगफली का तेल, जीरा, हरी मिर्च, सेंधा नमक, हरा धनिया, नींबू चाहिए होगा.
कैसे बनाएं समा के चावल की खिचड़ी
- समा के चावल को 2-3 बार धोकर 15 मिनट भिगो दें.
- कढ़ाई में घी गर्म करके जीरा और हरी मिर्च डालें.
- आलू के टुकड़े हल्के भूनें, फिर चावल और सेंधा नमक डालें.
- डेढ़ कप पानी डालकर ढक कर 10-12 मिनट पकाएं.
- भुनी मूंगफली, धनिया और नींबू डालकर इसे मजे से खाएं.
बनाते वक्त इस बात का ख्याल रखें कि, पानी ज्यादा न डालें, वरना चावल चिपचिपे हो जाते हैं.
कुट्टू का चीला
आप चाहे तो नवरात्रों में व्रत के दौरान कुट्टू के आटे का चीला बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए कुट्टू का आटा आधा कप, 3-4 चम्मच कद्दूकस की हुई लौकी, 2 चम्मच दही, सेंधा नमक, हरी मिर्च, थोड़ा घी चाहिए होगा. इसे खाने से शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी और कमजोरी भी कम महसूस होगी.
कैसे बनाएं कुट्टू का चीला?
- आटे में लौकी, दही, नमक और मिर्च मिलाकर पानी से पतला घोल बनाएं.
- गर्म तवे पर घी लगाकर घोल फैलाएं.
- दोनों तरफ सुनहरा होने तक सेकें और दही या व्रत वाली चटनी के साथ खाएं
बना ते वक्त इस बात का ख्याल रखें कि, कुट्टू का आटा हमेशा ताजा हो और मिलावटी न हो, वरना आपकी तबीयत खराब हो सकती है.
मखाना खीर
अगर आप व्रत में कुछ मीठा खाना चाहते हैं, जो साबूदाना से काफी अलग हो, तो आप मखाने का खीर खा सकते हैं. इसे बनाना काफी आसान है और स्वाद भी लाजवाब होता है. इस डिश को बनाने के लिए आपको चाहिए होगा, 1 कप मखाना, 2 कप दूध, 1-2 चम्मच घी, इलायची, बादाम, चीनी या मिश्री स्वादानुसार, ध्यान रखें, ज्यादा बना रहे हैं, तो ज्यादा सामग्री लगेगी.
कैसे बनाएं मखाने का खीर?
- सबसे पहले घी में मखाना हल्का भूनकर मोटा-मोटा कूट लें.
- दूध उबालकर कुटा मखाना डालें और 10-12 मिनट धीमी आंच पर उसे पकाएं.
- मखाना नरम होने पर चीनी और इलायची डालें, 5-10 मिनट और पकाएं.
- इस तरह आपका मखाना का खीर तैयार हो जाएगा, जिसे आप बादाम से सजाकर गर्म या ठंडा खा सकते हैं.
शकरकंद चाट का करें सेवन
आप चाहे, तो शकरकंद का चाट भी खा सकते हैं. इसका स्वाद काफी अच्छा होता है और शरीर में ऊर्जा बनाए रखने में मददगार साबित हो सकता है. शकरकंद चाट बनाने के लिए आपको चाहिए होगा 2 उबली शकरकंद (टुकड़ों में), सेंधा नमक, काली मिर्च, नींबू का रस, हरा धनिया और भुनी मूंगफली.
कैसे बनाएं शकरकंद चाट?
- इसे बनाने के लिए शकरकंद के टुकड़ों में सारी सामग्री मिलाएं.
- ऊपर से नींबू और धनिया डाल लें इस तरह ये डिश तैयार हो जाएगी.
यह भी पढ़ें: बिना प्याज-लहसुन के बनाएं ये 5 टेस्टी डिशेज, स्वाद में नहीं होगी कोई कमी
संबंधित खबरें
धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 hr agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
9 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
10 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 day agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
1 day agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 day agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
1 day agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
1 day agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines