हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Sharad Purnima 2025: घर से दूर रहते हैं और मुमकिन नहीं है खीर बनाना? इन सफेद मिठाईयों से मनाएं पूर्णिमा

Sharad Purnima: आज यानी 6 अक्टूबर शरद पूर्णिमा की रात है. अगर आप घर से दूर रहते हैं या आपके लिए मुमकिन नहीं है खीर बनाना, तो परेशान न हों. आइए जानते हैं कि आप खीर की जगह किन सफेद मिठाइयों को चंद्रमा की रौशनी में रख सकते हैं.

विज्ञापन
शरद पूर्णिमा पर खीर नहीं बना पाए? ये मिठाइयां बना देंगी दिन यादगार. Image Source Freepik

Sharad Purnima Special: शरद पूर्णिमा की रात हर किसी के लिए बहुत ही खास होती है. ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि आज की शाम किसी कारणवश खीर नहीं बना सकते हैं. कुछ घर से दूर होते हैं तो कुछ लोगों के लिए खीर बनाना संभव नहीं हो पाता है. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और परंपरा को निभाना चाहते हैं, साथ ही चंद्रमा की कृपा पाना चाहते हैं तो अब परेशान न हों. आइए जानते हैं कि आप खीर की जगह किन सफेद मिठाइयों को चंद्रमा के लिए खुले आसमान के नीचे रख सकते हैं. साथ ही पूर्णिमा के दिन आप किस तरह रात को शुभ और यादगार बना सकते हैं.

शरद पूर्णिमा मिठाइयां | Sharad Purnima Sweets

रसगुल्ला

रसगुल्ला (Rasgulla) बंगाल की बेहद प्रसिद्ध मिठाई है जो छेना और चीनी की चाशनी से बनती है. इसकी सफेद रंगत इसे चंद्रमा के समान शांत और पवित्र बनाती है. रसगुल्ला हल्का, मुलायम और रस से भरा होता है. आप चाहें तो खीर की जगह बजार से रसगुल्ला ला सकते हैं.

सफेद पेड़ा

दूध और खोये से बनी सफेद पेड़ा (White Peda) एक बेहद पारंपरिक मिठाई है, जो विशेष अवसरों पर प्रसाद के रूप में भी दी जाती है. इसका सफेद रंग और सरल स्वाद इसे शरद पूर्णिमा की रात्रि के लिए बेस्ट बनाता है. आप खीर की जगह इसका चुनाव भी कर सकते हैं.

रबड़ी

अगर आप खीर नहीं बना सकते तो रबड़ी (Rabri) एक बेहतरीन विकल्प है. यह गाढ़ा दूध होता है जिसे धीमी आंच पर पकाकर तैयार किया जाता है. अगर आप इसको बना सकते हैं तो आप बाजार से ले आएं. इसे आप चंद्रमा के लिए खुल्ले आसमान के नीचे रख सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Sharad Purnima 2025: आज शाम इस तरह बनाएं खीर, इतनी स्वादिष्ट बनेगी कि लोग मांगेंगे एक और कटोरी

सफेद संदेश

छेना से बनने वाला संदेश हल्का (White Sandesh), मुलायम और बहुत ही कम मीठा होता है. आप चाहें तो इसका चुनाव कर सकते हैं. चंद्रमा की पूजा के लिए यह एक परिपूर्ण विकल्प हो सकता है.

दूध बर्फी

यह मिठाई मावा (खोया) और चीनी से बनती है और इसका रंग अक्सर दूधिया सफेद (Doodh Barfi) या हल्का क्रीम होता है. इसके साथ ही ये ज्यादातर पूजा पाठ में यूज की जाती हैं आप चाहें तो इसका चुनाव भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: आज शरद पूर्णिमा की रात से जागेगा 12 राशियों का भाग्य, पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें