News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Sharad Purnima Special: शरद पूर्णिमा की रात हर किसी के लिए बहुत ही खास होती है. ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि आज की शाम किसी कारणवश खीर नहीं बना सकते हैं. कुछ घर से दूर होते हैं तो कुछ लोगों के लिए खीर बनाना संभव नहीं हो पाता है. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और परंपरा को निभाना चाहते हैं, साथ ही चंद्रमा की कृपा पाना चाहते हैं तो अब परेशान न हों. आइए जानते हैं कि आप खीर की जगह किन सफेद मिठाइयों को चंद्रमा के लिए खुले आसमान के नीचे रख सकते हैं. साथ ही पूर्णिमा के दिन आप किस तरह रात को शुभ और यादगार बना सकते हैं.
रसगुल्ला (Rasgulla) बंगाल की बेहद प्रसिद्ध मिठाई है जो छेना और चीनी की चाशनी से बनती है. इसकी सफेद रंगत इसे चंद्रमा के समान शांत और पवित्र बनाती है. रसगुल्ला हल्का, मुलायम और रस से भरा होता है. आप चाहें तो खीर की जगह बजार से रसगुल्ला ला सकते हैं.
दूध और खोये से बनी सफेद पेड़ा (White Peda) एक बेहद पारंपरिक मिठाई है, जो विशेष अवसरों पर प्रसाद के रूप में भी दी जाती है. इसका सफेद रंग और सरल स्वाद इसे शरद पूर्णिमा की रात्रि के लिए बेस्ट बनाता है. आप खीर की जगह इसका चुनाव भी कर सकते हैं.
अगर आप खीर नहीं बना सकते तो रबड़ी (Rabri) एक बेहतरीन विकल्प है. यह गाढ़ा दूध होता है जिसे धीमी आंच पर पकाकर तैयार किया जाता है. अगर आप इसको बना सकते हैं तो आप बाजार से ले आएं. इसे आप चंद्रमा के लिए खुल्ले आसमान के नीचे रख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Sharad Purnima 2025: आज शाम इस तरह बनाएं खीर, इतनी स्वादिष्ट बनेगी कि लोग मांगेंगे एक और कटोरी
छेना से बनने वाला संदेश हल्का (White Sandesh), मुलायम और बहुत ही कम मीठा होता है. आप चाहें तो इसका चुनाव कर सकते हैं. चंद्रमा की पूजा के लिए यह एक परिपूर्ण विकल्प हो सकता है.
यह मिठाई मावा (खोया) और चीनी से बनती है और इसका रंग अक्सर दूधिया सफेद (Doodh Barfi) या हल्का क्रीम होता है. इसके साथ ही ये ज्यादातर पूजा पाठ में यूज की जाती हैं आप चाहें तो इसका चुनाव भी कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Kaalchakra: आज शरद पूर्णिमा की रात से जागेगा 12 राशियों का भाग्य, पंडित सुरेश पांडेय से जानें उपाय
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।