Bread Custard Recipe In Hindi: रमजान का पाक महीना जैसे ही शुरू होता है, घरों में एक अलग ही रौनक नजर आने लगती है. आज पूरे भारत में हर मुसलमान पहली सेहरी खाएगा और कल का रोजा रखेगा. यह सिलसिला पूरे महीने चलेगा, लेकिन पहली सेहरी का उत्साह सबसे ज्यादा होता है. इसी उत्साह के साथ पूरे महीने की इबादत और रोजों का सिलसिला जारी रहता है. ऐसे में हर महिला शाम से ही किचन में जाकर तैयारियों में लग जाती है, ताकि सेहरी की थाली स्वाद और प्यार से भरी हुई हो. हर कोई चाहता है कि पहली सेहरी कुछ खास और यादगार बने और ऐसा पकवान हो जो स्वादिष्ट भी हो और दिनभर की एनर्जी भी दे. अगर आप भी कुछ अच्छा और मजेदार बनाना चाहते हैं तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. आप हमारे बताए गए टिप्स की मदद से ब्रेड कस्टर्ड तैयार करें और पहली सेहरी में पूरे घर वालों को सर्व करें.
इसे भी पढ़ें- Ramzan Taraweeh Ki Namaz: तरावीह की नमाज कैसे पढ़नी चाहिए? यहां जानिए दुआ लेकर नियत करने का तरीका
ब्रेड कस्टर्ड की रेसिपी
सामग्री
- ब्रेड स्लाइस- 8
- दूध- 2 कप
- कस्टर्ड पाउडर- 2 चम्मच
- चीनी- 4 चम्मच
- ड्राई फ्रूट्स- आधा कप
- इलायची पाउडर- 1 चम्मच
विधि
- सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर गैस पर दूध को उबालने के लिए रखें.
- अब एक कटोरी में थोड़ा ठंडा दूध लेकर कस्टर्ड पाउडर डालकर रखें.
- फिर उबलते दूध में यह मिश्रण डालें और लगातार चलाते रहें. जब दूध गाढ़ा हो जाए तो चीनी या इलायची पाउडर भी डाल दें.
- जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो गैस बंद कर दें. अब एक बर्तन में ब्रेड के टुकड़े रखें और ऊपर से तैयार कस्टर्ड डाल दें.
- ऊपर से ड्राई फ्रूट्स सजाएं और 15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें. आप चाहें तो इसे गर्म भी सर्व कर सकते हैं. यकीनन आपका कस्टर्ड बनकर तैयार है.
इसे भी पढ़ें- Ramzan Looks: इन एक्ट्रेस के लुक्स को रीक्रिएट कर करें रमज़ान की शुरुआत, हर कोई करेगा आपकी तारीफ
संबंधित खबरें
पटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
8 mins agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
2 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
3 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
5 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
6 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
20 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
22 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
23 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
1 day agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines