हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बरसात में सीलन के कारण आने लगी है बदबू तो घर के कोने में रख दें यह चीज, हवा की दुर्गंध हो जाएगी कम

Rainy Season Smell: बारिश में घर से सीलन की बदबू आने लगे तो इसे हटाने के लिए घर की ही कुछ चीजों का इस्तेमाल किया जा सकता है. यहां जानिए वो कौन सी चीजें हैं जो सीलन की बदबू हटाने में मददगार साबित होती हैं.

विज्ञापन
सीलन की बदबू कैसे दूर करें?

Seelan Ki Badbu Kaise Hataye: बरसात के मौसम में घर के बाहर बारिश झमाझम पड़ती है तो घर के अंदर का हाल भी बहुत अच्छा नहीं रहता है. लगातार होने वाली बरसात के कारण घर के अंदर सीलन की बदबू आने लगती है. इस बदबू के कारण घर में सांस लेना मुश्किल लगने लगता है. ऐसे में इस बदबू (Damp Smell) को हटाने के लिए और घर में फ्रेशनेस बनाए रखने के लिए कुछ नुस्खे आजमाकर देखे जा सकते हैं. यहां जानिए वो कौन से उपाय हैं जो घर से सीलन की बदबू को दूर करने में मददगार साबित होते हैं.

यह भी पढ़ें – बरसात में स्किन ड्राई हो जाती है तो चेहरे पर लगाकर देखें ये 5 चीजें, रूखापन दूर हो जाएगा

कैसे हटाएं सीलन की बदबू

बेकिंग सोडा – सीलन की बदबू दूर करने के लिए बेकिंग सोडा (Baking Soda) का इस्तेमाल किया जा सकता है. बेकिंग सोडा बदबू वाले मॉलिक्यूल्स को न्यूट्रलाइज कर देता है. इसे किसी छोटे बर्तन में रखकर सीलन वाली जगह के आस-पास रख दें. यह नमी को सोखता है और बदबू को दूर करता है.

विज्ञापन

नींबू के छिलके और तेजपत्ता – घर से सीलन की बदबू हटाने के लिए नींबू के छिलके और तेजपत्ता को पानी में डालकर उबाल लें. इन दोनों को साथ उबालने पर घर में एक भीनी-भीनी सी सुगंध फैल जाती है. इसे कमरे के किसी कोने में भी रखा जा सकता है. इससे ना सिर्फ सीलन हटती है बल्कि घर से कीड़े-मकौड़े भी दूर रहते हैं.

कपूर और लौंग – एक कांच की कटोरी में 4 से 5 कपूर की टिकिया और कुछ लौंग के टुकड़े डालकर कमरे के कोनों में रख दें. अब कपूर को जलाकर घर में उसका धुआं किया जा सकता है. इससे सीलन की बदबू हट जाती है. कपूर हवा में मौजूद फंगस और बैक्टीरिया को कम करने में मदद करता है.

विज्ञापन

एसेंशियल ऑयल आएंगे काम – लैवेंडर, टी ट्री या लेमनग्रास कुछ ऐसे एसेंशियल ऑयल हैं जो एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होते हैं. एक गिलास पानी में इन तेल की 10 से 15 बूंदें लें और इस पानी को घर के कोनों में और पर्दों वगैरह के पास छिड़क दें, सीलन की बदबू कम होने लगेगी.

सादा नमक भी आता है काम

विज्ञापन

घर की सीलन की बदबू हटाने के लिए सादे नमक ( Salt) का उपाय भी आपके काम आ सकता है. इसके लिए एक कटोरी में सादा खड़ा नमक भरकर घर के सीलन वाले कोनों में रख दें. नमक सीलन को सोखता है और बदबू को कम करने में असर दिखाता है.

रखें क्रॉस वेंटिलेशन का ध्यान

विज्ञापन

बारिश का रुका हुआ पानी सीलन का कारण बनता है और बदबू आने लगती है. ऐसे में कोशिश करें कि बारिश रुकते ही आप घर के खिड़की और दरवाजे खोल दें. इससे क्रॉस वेंटिलेशन होती है और सीलन हट जाती है.

यह भी पढ़ें –मानसून में घर से निकलते हुए बैग में जरूर रखें ये 7 चीजें, बारिश में नहीं होंगे परेशान

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola