मानसून में घर से निकलते हुए बैग में जरूर रखें ये 7 चीजें, बारिश में नहीं होंगे परेशान
Rainy Season Essentials: बरसात के मौसम में घर से पूरी तैयारी के साथ निकलना जरूरी होता है. ऐसे में यहां जानिए वो कौन सी चीजें हैं जो बरसात के दिनों में आपको अपने बैग में जरूर रखनी चाहिए.

Monsoon Essentials: मानसून के मौसम में घर से पूरी तैयारी के साथ निकलना जरूरी होता है. क्या पता कब किस चीज की जरूरत पड़ जाए. इसीलिए किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहिए. इस मौसम में कभी भी बारिश हो जाती है, कहीं भी पानी भर जाता है और चोट लगने का खतरा भी रहता है. वहीं, शाम के समय बारिश शुरू हो जाए तो व्यक्ति को ऑफिस में ही फंसे रहना पड़ता है. ऐसे में यहां जानिए वो कौन सी 7 चीजें हैं जो आपको मानसून में अपने साथ जरूर रखनी चाहिए.
छाता या रेनकोट
2 / 8छाता या रेनकोट मानसून में सबसे ज्यादा काम आने वाली चीजे हैं. इस मौसम में जब-तब होने वाली बारिश का सामना करने के लिए आपको छाता या रेनकोट अपने साथ जरूर रखना चाहिए.
जिपलॉक बैग
3 / 8प्लास्टिक का बैग या कोई जिपलॉक बैग अपने साथ रखें ताकि जब तेज बारिश हो तो आप अपने फोन या लैपटॉप को इस जिपलॉक बैग में रख सकें और उन्हें गीला होने से बचा सकें.
पावर बैंक
4 / 8बारिश में लंबे समय तक लाइट जाने का खतरा रहता है, वहीं अगर आप मेट्रो, बस या फिर ऐसी किसी जगह फंस गए हैं जहां स्विच बोर्ड ना हो तो पावर बैंक फोन चार्ज कर देता है.
एक्स्ट्रा जुराब
5 / 8अगर आप जूते पहनते हैं तो अपने साथ एक्स्ट्रा जुराब जरूर रखें. जगह-जगह जमे बारिश के पानी से जूते-जुराब गीले हो जाते हैं. अब आप एक्स्ट्रा जूते तो साथ लेकर नहीं चल सकते लेकिन एक्स्ट्रा जुराब तो रख ही सकते हैं ताकि गीले जुराबों से स्किन इंफेक्शन ना हो.
शू कवर
6 / 8जूतों को कवर करने के लिए शू कवर काम आते हैं. इसीलिए अपने बैग में शू कवर रखा जा सकता है. जहां भी पानी भरा मिले शू कवर पहनकर आप पानी में उतर सकते हैं.
बेसिक मेडिकल किट
7 / 8अपने साथ बेसिक मेडिकल किट रखें. बैग में छोटा सा मेडिकल पाउच रखें जिसमें बैंड-एड्स, दर्द की दवा और ORS वगैरह हो.
हैंड सेनिटाइजर
8 / 8बारिश के पानी वाली सतह बैक्टीरिया का घर हो सकती है. ऐसे में अपने साथ हैंड सैनिटाइजर रखें और समय-समय पर हाथों को सैनिटाइज करते रहें. यह भी पढ़ें - फंगस लगे होने के बाद भी लोग क्यों खाते हैं Blue Cheese, जानकर आप भी चौंक जाएंगे