बरसात में स्किन ड्राई हो जाती है तो चेहरे पर लगाकर देखें ये 5 चीजें, रूखापन दूर हो जाएगा

Dry Skin In Monsoon: अगर आप भी मानसून में ड्राई स्किन से परेशान रहते हैं तो यहां जानिए चेहरे पर क्या लगाने से दूर हो सकती है यह दिक्कत. घर की ही कुछ चीजें स्किन को ग्लोइंग बना देंगी.

Dry Skin In Monsoon
1 / 7
Dry Skin In Monsoon

Dry Skin Home Remedies: मानसून के मौसम में यूं तो हवा में नमी या कहें ह्यूमिडिटी होती है लेकिन ऐसे बहुत से लोग हैं जिनकी त्वचा जरूरत से ज्यादा ड्राई होने लगती है. ह्यूमिडिटी और चिपचिपाहट के कारण लोग बार-बार चेहरा धोने लगते हैं जिससे स्किन के नेचुरल ऑयल्स हट जाते हैं, स्किन सूखी, टाइट और फ्लेकी नजर आने लगती है. वहीं, चेहरा बेजान नजर आता है सो अलग. ऐसे में अगर आप भी मानसून में ड्राई स्किन से परेशान हैं तो यहां जानिए चेहरे पर क्या लगाने से त्वचा का रूखापन कम होने लगेगा.

विज्ञापन

एलोवेरा जैल

एलोवेरा जैल 2 / 7

मानसून में सुबह-शाम या रात में सोने से पहले चेहरे पर एलोवेरा लगाया जा सकता है. आप इसे 20 मिनट बाद धोकर हटा सकते हैं. एलोवेरा स्किन को मॉइस्चराइज करता है.

विज्ञापन

नारियल का तेल

नारियल का तेल 3 / 7

ड्राई स्किन पर नारियल के तेल से मसाज की जा सकती है. स्किन ज्यादा ड्राई हो तो नारियल के तेल को रातभर भी चेहरे पर लगाकर सोया जा सकता है.

शहद का मास्क

शहद का मास्क 4 / 7

फेस मास्क या फेस पैक त्वचा पर कमाल का असर दिखाते हैं. ऐसे में आप शहद को चेहरे पर लगा सकते हैं. इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखें और धोकर हटा लें.

विज्ञापन

दूध और ओटमील

दूध और ओटमील 5 / 7

चेहरे पर दूध और ओटमील को लगाया जा सकता है. इसके लिए 2 चम्मच दूध में 2 चम्मच ही पिसा हुआ ओट्स मिला लें. इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट रखें और फिर धोकर हटा लें. ड्राइनेस कम होती है और स्किन मुलायम नजर आती है.

दही और खीरा

दही और खीरा 6 / 7

स्किन के लिए दही और खीरा बेहद फायदेमंद होता है. दही में खीरे को पीसकर मिलाएं. इस फेस पैक को चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें.

विज्ञापन

इस बात का रखें खास ख्याल

इस बात का रखें खास ख्याल 7 / 7

स्किन पर शहद और केले का फेस मास्क भी लगाया जा सकता है. दोनों चीजों को मिलाकर चेहरे पर 15 मिनट रखें और फिर धोकर हटाएं. स्किन निखर जाएगी और ड्राई नहीं रहेगी. यह भी पढ़ें - मानसून में घर से निकलते हुए बैग में जरूर रखें ये 7 चीजें, बारिश में नहीं होंगे परेशान अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन