Seb Ko Kaise Dhona Chahie: इस मौसम में सेब बहुत खाए जाते हैं. इसलिए मार्केट में हर तरह के सेब आने लगते हैं. इनमें से कुछ बहुत ही लाल और अच्छे नजर आते हैं. कुछ लोगों का देखते ही खरीदने का मन करता है, लेकिन क्या आपको पता है कि एकदम लाल दिखने वाले ये सेब हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं? ऐसा इसलिए क्योंकि सेब को लंबे समय तक फ्रेश बनाए रखने के लिए केमिकल की कोटिंग की जाती है. यह कोटिंग देखने में भले ही सेब को खूबसूरत बना दे, लेकिन शरीर में जाने के बाद कई तरह की समस्याएं पैदा कर सकती है. इसलिए इसे सही तरह से साफ करना भी जरूरी है. हालांकि, बहुत कम लोगों को सेब को धोने और खरीदने का सही तरीका नहीं पता होता है.
इसे भी पढ़ें- आपने कभी नहीं खाया होगा हरी मिर्च का हलवा, जायका बदल देगी यह अनोखी रेसिपी, आज ही करें तैयार
सेब पर क्यों की जाती है वैक्स कोटिंग?
सेब को फ्रेश बनाए रखने के लिए वैक्स की कोटिंग की जाती है. इससे सेब जल्दी खराब नहीं होता और आसानी से स्टोर करके भी रख लिया जाता है. इस कोटिंग से सेब वाकई में सुंदर नजर आता है, लेकिन यह सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकती है.
कैसे पहचानें वैक्स चढ़े सेब?
वैक्स वाले सेब की पहचान करना बहुत ही आसान है. ऐसे सेब बहुत ही चमकदार और लाल नजर आते हैं. इसकी तरह बिल्कुल चिकनी होती है और ऊपर से सफेद परत दिखने भी लगती है. अगर आपको ऐसे सेब नजर आएं तो बेहतर है कि उन्हें बिल्कुल भी ना खरीदें.
सेब को धोने का सही तरीका क्या है?
- सबसे पहले गर्म पानी लें और सेब को लगभग 5 मिनट के लिए भिगोकर रख दें. इससे वैक्स की ऊपरी परत निकल जाएगी.
- बेहतर होगा कि आप पानी में बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें और सेब को 15 मिनट तक भीगा हुआ रहने दें. फिर सेब को साफ पानी से धोकर सुखाने के लिए रख दें.
- अब आप इनका इस्तेमाल करें और अगर छिलके उतारना चाहें तो बिना छिलके के भी सेब खाएं.
सेब खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
- सेब हमेशा अच्छी क्वालिटी के ही खरीदें और हमेशा चिट लगे हुए सेब को ही प्राथमिकता दें.
- लोकल या सीजनल सेब ही खरीदें, क्योंकि वैक्स वाले सेब अक्सर पूरे सीजन मिलते हैं.
- ऑर्गेनिक सेब को खरीदने की कोशिश करें. यह मार्केट में आपको आसानी से मिल जाएंगे.
इसे भी पढ़ें- फ्रिज में रखने के बाद भी खराब हो जाते हैं टमाटर? यहां जानिए 1 महीने तक फ्रेश रखने के लिए क्या करना चाहिए
संबंधित खबरें
वॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
2 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
2 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
3 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
5 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
6 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
7 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
9 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoपति-पत्नी को भेजने के लिए परफेक्ट हैं करवाचौथ की ये शायरी और इमेजेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines