आपने कभी नहीं खाया होगा हरी मिर्च का हलवा, जायका बदल देगी यह अनोखी रेसिपी, आज ही करें तैयार

Hari Mirch Ka Halwa: हरी मिर्च का इस्तेमा सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए ही नहीं, बल्कि लजीज डिशेज बनाने के लिए भी किया जा सकता है. आप इससे स्वादिष्ट हलवा तैयार कर सकते हैं, बस आपको इसे बनाने की सही रेसिपी मालूम होनी चाहिए.

Green Chilli Sweet Dish

हरी मिर्च का हलवा तैयार करने के लिए इन टिप्स को फॉलो करें. Image Credit-Freepik

Green Chilli Sweet Dish: हरी मिर्च का स्वाद तीखा होता है. इसलिए इसका इस्तेमाल तीखे व्यंजनों में किया जाता है. लेकिन, क्या आपको पता है कि इससे स्वादिष्ट हलवा भी तैयार किया जा सकता है? जी हां, आप शेफ हरपाल की रेसिपी से घर के सभी सदस्यों को हरी मिर्च का एकदम परफेक्ट हलवा बनाकर खिला सकते हैं. इसे बनाना बहुत ही आसान है और आपको ज्यादा सामग्रियों की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. खाने के शौकीनों के लिए मिठास और तीखेपन का कॉम्बिनेशन मजेदार लग सकता है. इसे बनाते वक्त आप इसमें अपनी पसंद के हिसाब से सामग्रियों का इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

हरी मिर्च का हलवा बनाने की रेसिपी | Green Chilli Halwa Recipe

सामग्री

  • हरी मिर्च- 10
  • दूध- 1 कप
  • खोया- आधा कप
  • चीनी- 4 चम्मच
  • देसी घी- आधा कप
  • इलायची पाउडर- आधा चम्मच
  • काजू-बादाम- आधा कप

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें.
  • फिर हरी मिर्च को अच्छी तरह से धोकर बीज को निकाल दें.
  • बीज निकालने के बाद हरी मिर्च को बारीक काट लें और एक कड़ाही में घी गर्म करने के लिए रख दें.
  • जब घी गर्म हो जाए तो कटी हुई हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से पकाएं.
  • इस दौरान दूध डालें और गाढ़ा होने तक पकाने दें. फिर खोया डालकर मिश्रण को आधा होने तक पकाएं.
  • जब मिश्रण आधा हो जाए तो इसमें चीनी डालकर हलवा लगातार चलाएं.
  • आखिर में इलायची पाउडर और कटे हुए काजू-बादाम डालें. खुशबू आने के बाद गैस बंद कर दें और कटोरी में निकालकर सर्व करें.

अपनाएं ये कुकिंग टिप्स

  • आप चीनी के बजाय शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. ऐसा करने से स्वाद दोगुना
  • तीखापन निकालने के लिए आप हरी मिर्च को गर्म पानी में भिगोकर रख सकते हैं.
  • खुशबू के लिए केवड़ा का इस्तेमाल करें. इससे हलवा का स्वाद अच्छा हो जाएगा.
  • यह हलवा हेल्थ के लिए बहुत ही फायदेमंद है. इससे पाचन तंत्र काफी अच्छा हो जाता है.

इसे भी पढ़ें- Soup Recipe: सर्दी-जुकाम दूर करेगा ये टेस्टी वेजिटेबल सूप, बिना दवा खाए हो जाएगा काम, यहां जानिए आसान रेसिपी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ