फ्रिज में रखने के बाद भी खराब हो जाते हैं टमाटर? यहां जानिए 1 महीने तक फ्रेश रखने के लिए क्या करना चाहिए

Tomato Ko Kharab Hone se Kaise Bachaye: जब भी टमाटर के दाम सस्ते होते हैं तो लोग फ्रिज में लाकर रख लेते हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद ही सड़ने की बदबू आने लगती है. ऐसे में टमाटर को सही तरह से स्टोर करके रखना जरूरी हो जाता है.

Tomato One Month Storing Tips 

टमाटर सड़ते क्यों हैं? Image Credit- Freepik

Tomato Storage Hacks: सर्दियों में कुछ सब्जियां बहुत ही ज्यादा महंगी हो जाती हैं और इस लिस्ट में टमाटर भी शामिल है. ऐसे में अक्सर लोग ढेर सारे टमाटर खरीदकर रख लेते हैं ताकि पूरी सर्दियां टमाटर का आसानी से काम किया जा सके. हालांकि, टमाटर को खराब होने से बचाने के लिए लोग फ्रिज में स्टोर करना पसंद करते हैं. लेकिन, इसके बाद भी कई बार टमाटर खराब होने लगते हैं और सड़ने की बदबू आने लगती है. इसलिए जरूरी है कि इन्हें सही तरीके से स्टोर किया जाए, ताकि आप आराम से एक महीने तक फ्रेश टमाटर का इस्तेमाल कर सकें. आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि आप किन टिप्स की मदद से कैसे घर पर टमाटर को स्टोर कर सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

टमाटर को स्टोर करने के हैक्स | Tomato One Month Storing Tips 

टमाटर सड़ते क्यों हैं?

  • नमी होने के कारण
  • साफ जगह का ना होना
  • टमाटर के छिलके गले हुए होना
  • फंगल लगने की वजह
  • कीड़े लगने की वजह से खराब होना
  • टमाटर को गीली चीज के साथ रखना 

तने वाली जगह को सील करें- टमाटर अक्सर तने की तरफ से खराब होते हैं. इसलिए तने पर ध्यान दिया जाए और इसे मोम की मदद से सील कर दिया जाए. ऐसा करने से टमाटर के अंदर नमी नहीं जाएगी और ये ज्यादा दिन तक चलेंगे.

टिश्यू का इस्तेमाल करें- टमाटर को फ्रेश रखने के लिए टिश्यू का इस्तेमाल करें. इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है. बस टमाटर के ऊपर टिश्यू पेपर रखना होगा ताकि नमी को रोका जा सके.

विज्ञापन

मिट्टी आएगी काम- टमाटर को मिट्टी के कंटेनर में स्टोर करके रखा जा सकता है. इससे टमाटर लंबे वक्त तक फ्रेश रहते हैं, क्योंकि मिट्टी सारी नमी सोख लेती है. बस आपको मिट्टी का कंटेनर बंद करके रखना है.

फ्रिज में प्यूरी बनाकर रखें- अगर आपके पास टमाटर का ज्यादा स्टॉक है तो इसकी प्यूरी तैयार की जा सकती है. इसकी प्यूरी को आप फ्रीजर में आसानी से स्टोर करके रख सकते हैं और जब इस्तेमाल करना हो तो निकालकर खाने में डालें. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ