Sawan Recipe: ऐसे बहुत से लोग हैं जो सावन के आखिरी दिन व्रत रखते हैं और श्रद्धा पूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं जो सावन का व्रत रख रहे हैं और कुछ टेस्टी खाने का सोच रहे हैं तो आइए जानते हैं सावन स्पेशल डिश के बारे में, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। इसके साथ ही घर आए हुए मेहमानों को भी टेस्टी सा साबूदाने का चीला बनाकर खिला सकते हैं, जिसे खाकर सब आपकी तारीफ जरूर करेंगे।
सामग्री
- साबूदाना – 1 कप (भिगोया हुआ, 4-5 घंटे)
- उबले हुए आलू – 1
- सेंधा नमक – स्वादानुसार
- हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
- अदरक – 1 छोटा चम्मच
- धनिया पत्ती – 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटी हुई)
- मूंगफली – 2 बड़े चम्मच
- घी या मूंगफली का तेल – चीला सेंकने के लिए
ये भी पढ़ें- Sawan Recipe: सावन की सबसे खास मिठाई घर पर ही करें तैयार, जानें शेफ पंकज की स्वादिष्ट रेसिपी
बनाने की विधि
इस चीले को बनाना बेहद आसान है। इसके लिए सबसे पहले भीगे हुए साबूदाने को मिक्सी में हल्का दरदरा पीस लें ताकि उसका बैटर जैसा मिश्रण तैयार हो जाए। इसके बाद एक बाउल में पिसा हुआ साबूदाना, उबला और मैश किया हुआ आलू, हरी मिर्च, अदरक, मूंगफली पाउडर, धनिया पत्ती और सेंधा नमक को अच्छे से मिलाएं। फिर थोड़ा पानी मिलाकर चीले जैसा बैटर तैयार करें न ज्यादा गाढ़ा, न ज्यादा पतला।
अब जब बैटर तैयार हो जाए तो नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और थोड़ा घी लगाएं। फिर बैटर को गोल आकार में फैलाएं और धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंकें। जब चीला अच्छे से बन जाए तो इसे दही या व्रत वाली हरी चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें।
ये भी पढ़ें- Healthy Snack Recipe: सिर्फ 10 मिनट में तैयार करें ये हेल्दी मूंगफली चाट, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएं
संबंधित खबरें
धनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
43 mins agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
1 hr agoनवंबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान तो ये 5 डेस्टिनेशंस रहेंगे बेस्ट
4 hrs agoइस दिवाली फूलों की जगह इन खूबसूरत पौधों से सजाएं घर, बढ़ जाएगी रौनक
5 hrs agoसर्दियों में गीले कपड़े जल्दी नहीं सूखते? अपनाएं ये आसान ट्रिक्स
6 hrs agoदिवाली पर इस तरह सजाएं घर का मेन गेट, मेहमान करने लगेंगे तारीफ
7 hrs agoसुबह के नाश्ते में बनाएं प्रोटीन से भरपूर ये चीला, जल्दी नहीं लगेगी भूख
8 hrs agoबाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
22 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
1 day agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines