Vrat Aloo Puri Recipe: आज सावन शिवरात्रि मनाई जा रही है. दिनभर व्रत रखने के बाद शाम के समय कुछ ऐसा पकाकर खाने का मन करता है जिससे पेट थोड़ा भर जाए और अगर व्रत तोड़ दिया गया है तब भी कुछ ज्यादा चटपटा या मसालेदार ना खाया जाए. ऐसे में आप आलू वाली पूड़ी बनाकर खा सकते हैं. आलू और सिंघाड़े के आटे (Singhare Ka Aata) से बनने वाली यह पूरी आपके व्रत को तो पूरा करेगी ही, साथ ही घर के बच्चे और बड़े सभी इसे स्वाद लेकर खाएंगे. यहां जानिए इस पूड़ी को बनाने की आसान रेसिपी.
यह भी पढ़ें- व्रत में हर बार पूड़ी नहीं! इस बार ट्राई करें सिंघाड़े के आटे का क्रिस्पी चीला
घर पर कैसे बनाएं आलू पूड़ी
सामग्री
सिंघाड़े का आटा – 3 से 4 कप
उबले आलू – 3 उबले और कद्दूकस किए हुए
हरी मिर्च – एक बारीक कटी हुई
हरा धनिया – थोड़ा सा
जीरा – आधा छोटा चम्मच
अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – एक छोटा चम्मच
व्रत वाला नमक – स्वादानुसार
तेल – पूड़ी तलने के लिए
विधि
- सबसे पहले पूड़ी का आटा लगा लें. आटा गूंथने के लिए सिंघाड़े का आटा लें. अगर आपका व्रत नहीं है और आप सूजी खा सकते हैं तो सिंघाड़े के आटे के बजाय सूजी का आटा भी ले सकते हैं.
- आटे में आलू को मसलकर या कद्दूकस करके डाल लें. इसके बाद सभी मसाले डालें. अजवाइन और जीरा को हाथों के बीच मसलकर डालें. इससे स्वाद एन्हैंस हो जाता है.
- अब आटे में हल्का सा तेल डालें और व्रत वाला नमक डालकर पानी मिलाते हुए आटा गूंथ लें.
- आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और बेल लें.
- पूड़ियां तलने के लिए कढ़ाही में तेल गर्म करें और उसमें पूड़ी डालकर दोनों तरफ से तल लें. जब पूड़ियां कुरकुरी और सुनहरी हो जाएं तो उन्हें छानकर निकाल लें.
- बस तैयार हैं आपकी आलू वाली पूड़ियां. इन पूड़ियों को खीर के साथ, व्रत वाली सब्जी के साथ या फिर सादा भी स्वाद लेकर खाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें – कभी खाया है झारखंड का शाकाहारी मटन? नॉनवेज से भी महंगी मिलती है यह सब्जी
संबंधित खबरें
शाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
9 hrs agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
12 hrs agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
16 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
17 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
19 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
1 day agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
1 day agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
1 day agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines