सावन शिवरात्रि की शाम बनाएं आलू वाली पूड़ी, इस व्रत आहार को पसंद करेंगे सभी

Aloo Puri Recipe: शिवरात्रि के मौके पर रात के समय आसानी से आलू वाली पूरी बनाकर खाई जा सकती है. यहां जानिए किस तरह तैयार करें आलू और सिंघाड़े के आटे से बनी पूरी.

Aloo Puri Recipe

आलू की पूरी कैसे बनाएं?

Vrat Aloo Puri Recipe: आज सावन शिवरात्रि मनाई जा रही है. दिनभर व्रत रखने के बाद शाम के समय कुछ ऐसा पकाकर खाने का मन करता है जिससे पेट थोड़ा भर जाए और अगर व्रत तोड़ दिया गया है तब भी कुछ ज्यादा चटपटा या मसालेदार ना खाया जाए. ऐसे में आप आलू वाली पूड़ी बनाकर खा सकते हैं. आलू और सिंघाड़े के आटे (Singhare Ka Aata) से बनने वाली यह पूरी आपके व्रत को तो पूरा करेगी ही, साथ ही घर के बच्चे और बड़े सभी इसे स्वाद लेकर खाएंगे. यहां जानिए इस पूड़ी को बनाने की आसान रेसिपी.

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर कैसे बनाएं आलू पूड़ी

सामग्री

सिंघाड़े का आटा – 3 से 4 कप
उबले आलू – 3 उबले और कद्दूकस किए हुए
हरी मिर्च – एक बारीक कटी हुई
हरा धनिया – थोड़ा सा
जीरा – आधा छोटा चम्मच
अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – एक छोटा चम्मच
व्रत वाला नमक – स्वादानुसार
तेल – पूड़ी तलने के लिए

विज्ञापन

विधि

  • सबसे पहले पूड़ी का आटा लगा लें. आटा गूंथने के लिए सिंघाड़े का आटा लें. अगर आपका व्रत नहीं है और आप सूजी खा सकते हैं तो सिंघाड़े के आटे के बजाय सूजी का आटा भी ले सकते हैं.
  • आटे में आलू को मसलकर या कद्दूकस करके डाल लें. इसके बाद सभी मसाले डालें. अजवाइन और जीरा को हाथों के बीच मसलकर डालें. इससे स्वाद एन्हैंस हो जाता है.
  • अब आटे में हल्का सा तेल डालें और व्रत वाला नमक डालकर पानी मिलाते हुए आटा गूंथ लें.
  • आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और बेल लें.
  • पूड़ियां तलने के लिए कढ़ाही में तेल गर्म करें और उसमें पूड़ी डालकर दोनों तरफ से तल लें. जब पूड़ियां कुरकुरी और सुनहरी हो जाएं तो उन्हें छानकर निकाल लें.
  • बस तैयार हैं आपकी आलू वाली पूड़ियां. इन पूड़ियों को खीर के साथ, व्रत वाली सब्जी के साथ या फिर सादा भी स्वाद लेकर खाया जा सकता है.

यह भी पढ़ें – कभी खाया है झारखंड का शाकाहारी मटन? नॉनवेज से भी महंगी मिलती है यह सब्जी

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ