सावन में नहीं होगी जिम जाने वालों की बॉडी खराब, अंडे-मीट की जगह खा सकते हैं ये फूड्स

Sawan 2024: सावन के महीने में अंडा और मीट नहीं खाया जाता है लेकिन ये फूड्स प्रोटीन में काफी ज्यादा रिच होते हैं। अंडा और मीट न खाने से आपके शरीर में प्रोटीन की कमी हो सकती है ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स बताएंगे जिनका सेवन कर के आपके शरीर में प्रोटीन की कमी नहीं होगी।

protein rich food

protein rich food

विज्ञापन

Sawan 2024: हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत पवित्र माना जाता है। इस महीने में लोग मांस, मछली और अंडे का त्याग कर देते हैं वहीं जिम जाने वाले व्यक्तियों के लिए ये महीना थोड़ा सा मुश्किल हो जाता है क्योंकि इस महीने में अंडा और मीट खाना मना होता है। अंडा, मीट प्रोटीन का एक बेहतर सोर्स है ऐसे में इन सभी चीजों का सेवन न करने से उनके शरीर में प्रोटीन की कमी हो सकती है। साथ ही लंबे समय से की बॉडी पर मेहनत भी खराब हो सकती है लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे फूड्स के बारे में जिनकों जिम जाने वाले व्यक्ति सावन में खा सकते हैं।

टोफू

विज्ञापन

टोफू सोयाबीन से बना होता है। जो प्रोटीन का काफी अच्छा सोर्स माना जाता है। 100 ग्राम टोफू खाने से आपको 8 ग्राम प्रोटीन मिलता है। इसको आप अलग-अलग तरह से खा सकते हैं जैसे सूप, फ्राई कर के आदि।

मूंग दाल

विज्ञापन

दाल भारतीय व्यंजनों का एक मुख्य हिस्सा है जिसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है। अगर आप 100 ग्राम मूंग दाल का सेवन करते हैं तो उसमें करीब 24 ग्राम प्रोटीन मौजूद होता है। इसको आप सलाद, दाल या इसका डोसा बनाकर भी खा सकते हैं।

Moong dal

विज्ञापन

नट्स

नट्स भी प्रोटीन का एक अच्छा सोर्स है। 100 ग्राम नट्स में तकरीबन 21 ग्राम प्रोटीन मौजूद होता है। नट्स में आप काजू, बादाम, अखरोट खा सकते हैं।

विज्ञापन

पनीर

दूध से बने पनीर में भी हाई प्रोटीन होता है। प्रोटीन के अलावा ये कैल्शियम का भी एक अच्छा सोर्स है। 100 ग्राम पनीर में करीब 18 ग्राम प्रोटीन मौजूद होता है। इसको आप कच्चा भी खा सकते हैं। इसके अलावा आप सब्जी बनाकर भी इसको खा सकते हैं।

विज्ञापन

paneer

भांग के बीज

विज्ञापन

छोटा से दिखने वाले भांग के बीज में बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन मौजूद होता है। आप इसकी स्मूदी बना सकते हैं। इसके अलावा आप इसको दही और दलिया में भी डालकर खा सकते हैं। अगर आप 100 ग्राम भांग के बीज खाते हैं तो इससे आपको 31 ग्राम प्रोटीन मिलता है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ