Sawan Decor Ideas: सावन का महीना आते ही हर जगह खुशी का माहौल, हरियाली और त्योहारों की रौनक दिखती है. इस दौरान लोग खुद को सजाने के साथ-साथ घर को सजाने और उसकी साफ-सफाई करने में भी खास ध्यान देते हैं. कई लोग अपने घर को नया लुक देने का भी सोचते हैं, लेकिन घर को नया लुक देने के लिए हर बार आपको बड़े बदलाव करने और ज्यादा खर्चा करने की जरूरत नहीं होती. छोटे-छोटे बदलाव जैसे सही रंग का चुनाव करना, पौधे लगाना या फिर कुछ DIY आइडियाज अपनाकर भी कम बजट में घर को नया लुक (New Look) दिया जा सकता है. आइए जानते हैं 5 ऐसे आसान तरीके, जो सावन में आपके घर में चार चांद लगा देंगे.
यह भी पढ़ें - घर को महंगा और स्टाइलिश दिखाना है? पर्दे चुनते समय भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां
---विज्ञापन---
रंगों के बदलाव से घर को दें सावन वाला लुक
घर को नया लुक देने के लिए नया रंग करवाने की जरूरत नहीं है, सिर्फ घर की चीजों के रंगों का थीम बदलकर भी नया लुक दिया जा सकता है. सावन के महीने के लिए हरे और अर्थ टोन के रंग बहुत अच्छे रहेंगे. घर के कुशन कवर, पर्दे, टेबल कवर और चादर आप सफेद, हरे और अर्थ टोन के रंग में खरीद लें. रंगों का हमारे मूड और माहौल पर बहुत बड़ा असर होता है. ऐसे बिना ज्यादा पैसे खर्च किए आप नया लुक क्रिएट कर सकते हैं.
---विज्ञापन---
घर में इंडोर प्लांट्स लगाएं
---विज्ञापन---
सावन आए और हरियाली का जिक्र न हो, ऐसा हो ही नहीं सकता. इसलिए सावन में अपने घर में पौधे जरूर रखें. आप इंडोर प्लांट्स जैसे मनी प्लांट, स्नेक प्लांट या पीस लिली अपने घर की शोभा बढ़ाने के लिए रख सकते हैं. आप इंडोर प्लांट्स को लिविंग रूम, बेडरूम, बालकनी और मेन गेट पर रख सकते हैं. घर में प्लांट्स को रखने से घर का माहौल बदल जाता है. इससे हवा भी साफ होती है और मन भी शांत रहता है.
---विज्ञापन---
पूजा कॉर्नर को भी सजाएं
---विज्ञापन---
सावन के महीने में पूजा करने का अपना खास महत्व होता है. ऐसे में पूजा घर को सजाने से घर में और भी अच्छा माहौल रहता है. आप सावन में फूलों की बंदनवार बनाकर लगा सकते हैं, फूलों से कॉर्नर में सजावट कर सकते हैं, फूलों या फिर रंगों की रंगोली बना सकते हैं, दिए से सजावट कर सकते हैं और इसी के साथ फूलों की लड़ियां बनाकर दीवार को भी सजा सकते हैं. पूजा घर को सजाने से घर में भी अच्छी ऊर्जा रहेगी.
पुरानी चीजों को दें नया लुक
आप अपने घर में पड़े पुराने सामान से भी नया डेकोरेशन का सामान बना सकते हैं. घर में पड़ी कांच की बोतलों से आप उनमें रंग भरकर सुंदर फूलदान बना सकते हैं. जूट की रस्सी से आप हैंगिंग डेकोरेशन पीस बना सकते हैं. अलग-अलग रंग के कागजों का इस्तेमाल करके आप तोरण बना सकते हैं. ऐसा करके आप कम बजट में ही अपने घर को सावन रेडी बना सकते हैं.
सही लाइटिंग और खुशबू का भी करें चुनाव
घर के लुक को फाइनल टच देने के लिए वॉर्म लाइट्स लगाएं. वार्म लाइट्स से घर का माहौल काफी शांत रहता है. इसके लिए आप वार्म LED लाइट लगा सकते हैं या फिर फेयरी लाइट भी लगा सकते हैं. वार्म लाइट घर में सॉफ्टनेस ऐड करती हैं. आप शाम के वक्त दिए और कैंडल्स भी जला सकते हैं. इसी के साथ घर में खुशबू का भी ध्यान रखें. अच्छी खुशबू रखने के लिए घर में चंदन, मोगरा, लैवेंडर या रोज की अगरबत्ती जलाएं.
यह भी पढ़ें - 27 या 28 अगस्त कब है रक्षाबंधन? बहन को देने के लिए अभी से कर लीजिए गिफ्ट का इंतजाम, यहां से लीजिए आइडिया