27 या 28 अगस्त कब है रक्षाबंधन? बहन को देने के लिए अभी से कर लीजिए गिफ्ट का इंतजाम, यहां से लीजिए आइडिया

Raksha Bandhan Date: बहन और भाई के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन इस साल कब मनाया जा रहा है, जानिए यहां. आपके लिए यहां उन चीजों का भी जिक्र किया जा रहा है जो आप अपनी बहन को उपहार में दे सकते हैं.

Raksha Bandhan Kab Hai
1 / 8
Raksha Bandhan Kab Hai

Raksha Bandhan 2026 Date: हिंदू धर्म में रक्षाबंधन का त्योहार बेहद धूमधाम से मनाया जाता है. यह दिन बहन और भाई के प्रेम का प्रतीक है. बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई बहन को रक्षा का वचन देते हैं. इस दिन बहनों के लिए भाई उपहार (Raksha Bandhan Gifts) भी लाते हैं. उपहार महंगा हो या सस्ता, भाई के प्रेम से भरपूर होता है. ऐसे में बहनों और भाइयों को रक्षाबंधन का पूरे साल इंतजार रहता है.लेकिन, इस साल लोगों को रक्षाबंधन की तारीफ को लेकर खासा कंफ्यूजन है. ऐसे में यहां जानिए इस साल कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन.

विज्ञापन

27 या 28 अगस्त रक्षाबंधन कब है

27 या 28 अगस्त रक्षाबंधन कब है 2 / 8

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त की दोपहर से शुरू होकर अगले दिन 28 अगस्त को समाप्त होगी. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, इस साल रक्षाबंधन 28 अगस्त, शुक्रवार के दिन मनाया जाएगा. अब दिन पता चल गया है तो चलिए जानते हैं रक्षाबंधन पर बहन को देने के लिए परफेक्ट गिफ्ट्स क्या रहेंगे.

विज्ञापन

गिफ्ट में दें जूलरी

गिफ्ट में दें जूलरी3 / 8

बहनों को जूलरी बेहद अच्छी लगती है. जूलरी चाहे सोने-चांदी की हो या फिर मेटल की, अपने बजट के हिसाब से दी जा सकती है. आजकल ऑनलाइन वेबसाइट्स के अलावा इंस्टाग्राम के बहुत से पेजेस भी ट्रेंडिंग जूलरी बेचते हैं. आप अभी ऑर्डर कर देंगे तो रक्षाबंधन तक डिलीवरी हो जाएगी.

मेकअप बैग

मेकअप बैग 4 / 8

लड़कियां मेकअप तो ले लेती हैं लेकिन वह उनके ड्रेसिंग टेबल पर या कई बार बेड पर ही बिखरा रहता है. ऐसे में आप अपनी बहन को स्टाइलिश सा मेकअप बैग दे सकते हैं.

विज्ञापन

बॉडीकेयर सेट

बॉडीकेयर सेट 5 / 8

आजकल बहुत से बॉडीकेयर कोंबो सेट्स मिलते हैं जिनमें शावर जैल, स्क्रब, शैंपू या कंडीशनर समेत बॉडी ऑयल्स और बाथ सॉल्ट सभी होते हैं. आप अपने बजट के अनुसार इस तरह का कोई सेट गिफ्ट में दे सकते हैं.

ऑर्डर कर सकते हैं कपड़े

ऑर्डर कर सकते हैं कपड़े 6 / 8

बहन के लिए कपड़े ऑर्डर किए जा सकते हैं. अगर उसे टॉप या कुर्ती पसंद है तो वो दें, अगर आपको साइज समझने में दिक्कत हो तो ऑवरसाइज्ड शर्ट या टीशर्ट दे सकते हैं. इसके अलावा कोई सुंदर स्कार्फ या स्कर्ट वगैरह दिए जा सकते हैं.

विज्ञापन

सनग्लासेस

सनग्लासेस 7 / 8

गिफ्ट में देने के लिए सनग्लासेस भी अच्छा ऑप्शन हैं. आप चाहे तो बहन को अपने साथ शॉपिंग कराने लेकर जा सकते हैं और उसे सनग्लासेस दिला सकते हैं.

हेयर स्ट्रेटनर या कर्लर

हेयर स्ट्रेटनर या कर्लर 8 / 8

इस तरह के गिफ्ट्स बहनों को खासतौर से पसंद आते हैं. ये सबसे काम के गिफ्ट्स में से एक हैं जिन्हें लड़कियां हर कुछ दिनों में इस्तेमाल कर सकती हैं. यह भी पढ़ें- सावन के त्योहारों में अलग दिखना है? ट्राई करें ये 7 ट्रेंडिंग ग्रीन कुर्ती डिजाइन, तारीफें करते नहीं थकेंगे लोग

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन