Fennel seeds: हर घर की रसोई में सौंफ उपलब्ध होती है। बचपन से हमने सुना है कि सौंफ शरीर के लिए फायदेमंद हैं। डॉक्टर्स की मानें अगर सही समय, सही मात्रा में सौंफ खाई जाए तो यह एक-दो नहीं अनगिनत बीमारियों की रोकथाम में कारगर है। आज हम आपके लिए यही जानकारी लेकर आएं है। आइए आपको बताते हैं कि आपको सुबह खाली पेट से लेकर रात में डिनर तक सौंफ को अपने खानपान में कैसे उपयोग करना है।
और पढ़िए –सुबह या रात? किस समय पीना चाहिए दूध तो शरीर को मिलेगा पूरा फायदा, यहां जानें सब कुछ
रात में भिगोकर रखें सौंफ
रात में पीसी हुई सौंफ (मोटी) या कुछ दाने पानी में भिगोकर रखें (आधा चम्मच)। सुबह खाली पेट इस पानी को पीना है। अगर दाने हैं तो उसे चबाकर खा लें। इससे जल्दी वजन घटाने में मदद मिलती है। पाचन क्रिया बेहतर होती है। पेट में एसिडिटी नहीं बनती। इसके अलावा पेट की गैस, खट्टी डकार आना तथा खाना पचने में होने वाली समास्याओं से निजात मिलती है।
लंच के बाद बन जाती है माउथ फ्रेशनर
दोपहर के खाने के बाद आधा चम्मच सौंफ (पतली) माउथ फ्रेशनर का काम करती है। मुंह की बदबू भगाने के अलावा यह खाना पचाने में मदद करती है। डॉक्टर बताते हैं कि सौंफ में फाइबर, मैग्नीशियम, पोटेशियम और कैल्शियम होता है। जो वसा को कम करने और हार्ट संबंधी विकारों में लाभदायक होता है।
और पढ़िए –डायबिटीज है? खानपान में शामिल करें यह 5 चीजें, रातोंरात शुगर लेवल होगा नियंत्रित
सौंफ में है कैंसर फाइटिंग प्रॉपर्टीज
एक्स्पर्ट तो यहां तक मानते हैं कि सौंप का नियमित सेवन शरीर में कैंसर बनने से रोकता है। सौंफ में मिलने वाले एनेथोल कंपाउंड में कैंसर फाइटिंग प्रॉपर्टीज होती है। महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर और लिवर कैंसर में सौंफ रामबाण औषधि के रूप में काम करती है। सौंप में मौजूद विटामिन-सी और क्वेरसेटिन शरीर में सूजन कम करने में मदद करती है। सौंफ के दाने चबाने से सलाइवा में पाचक एंजाइम बढते हैं। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रहता है। इसमें मौजूद पोटेशियम ब्लड प्रेशर और हर्ट रेट को कंट्रोल रखता है। रात में खाना खाने के बाद आधा चम्मच सौंप (पतली) खा सकते हैं। इसके अलावा घर में सब्जी (सीताफल, आचार, करेला,सुखी सब्जी) चाय में भी सौंफ (मोटी) के गिनती के 8-10 दाने डाल सकते हैं।
और पढ़िए –हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
(Ultram)
संबंधित खबरें
रसोई के ड्रॉअर और कैबिनेट्स में एलुमिनियम फॉइल बिछाने पर क्या होता है?
36 mins agoवॉटरप्रूफ काजल-आईलाइनर लगाते समय न करें ये गलतियां, बिगड़ सकता है आपका लुक
4 hrs agoघर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप
5 hrs agoपुरानी साड़ी और सूट की कतरनों से बनाएं सुंदर तोरण, घर को मिलेगा नया लुक
5 hrs agoदिवाली पर सोफे को चमकाया जा सकता है नए जैसा, यहां जानिए कैसे करें सफाई
7 hrs agoकरवा चौथ पर नहीं कर दिख रहा चेहरा फ्रेश? ये टिप्स तुरंत आएंगे काम
8 hrs agoइस बार ट्राई करें मखाना मलाई रोल, मिठाई के आगे भूल जाएंगे बाजार का स्वाद
9 hrs agoचांद के दीदार से पहले पति को भेजें ये रोमांटिक मैसेज, खिल उठेगा उनका चेहरा
11 hrs agoकरवाचौथ पर चाहिए मुलायम बाल तो केले से बना लीजिए हेयर मास्क
1 day agoकभी चखी है यूपी की फेमस लापसी? बेहद आसान है इसे घर पर बनाने का तरीका
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines