सुबह या रात? किस समय पीना चाहिए दूध तो शरीर को मिलेगा पूरा फायदा, यहां जानें सब कुछ

right time to drink milk

right time to drink milk

What is right time to drink milk: दूध पीना शरीर के लिए फायदेमंद है यह तो सभी जानते हैं। क्या दूध सुबह-शाम दो समय पीना चाहिए? क्या दिन में दूध पीना शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है? क्या बुजुर्ग लोग रात में दूध पी सकते हैं? अकसर हमारे घरों में इन सवालों पर चर्चा होती है। तो आइए आज हम आपको दूध पीने के समय और उसके फायदे को लेकर पूरी जानकारी प्रदान करते हैं।

विज्ञापन

डॉक्टरों की है अलग-अलग राय

दूध पीने को लेकर डॉक्टरों की अलग-अलग राय है। डॉक्टरों का मानना है कि दूध किसी भी समय पीया जाए यह शरीर के लिए लाभदायक होता है। लेकिन यदि अगर आप जिम में एक्सरसाइज करते हैं। यानि आप बॉडी ब्लडिंग करते हैं या मसल्स बनाना चाहते हैं तो आपको सुबह दूध पीना चाहिए। लेकिन इसके अलावा जो लोग सुबह अधिक फिजिकल एक्टिविटी कम करते हैं। पांच वर्ष से अधिक वाले सभी लोगों को सुबह दूध नहीं पीना चाहिए। क्योंकि यह पचाने में काफी भारी होता है। इसके अलावा यह पेट में एसिडिटी बनाता है। डॉक्टर कहते हैं सुबह दूध पीने से आलस आने की भी शिकायत रहती है।

विज्ञापन

खट्टे फल के साथ दूध पीने से करें परहेज

डॉक्टरों की सलाह है कि खट्टे फल और किसी भी प्रकार की खट्टी चीज के साथ दूध का सेवन नहीं करना चाहिए। हम अकसर, आम, केला आदि के साथ मिल्कशेक बनाकर पीते हैं। लेकिन एक्सपर्ट कहते हैं कि इससे पेट में गैस्ट्रिक की परेशानी होती है। यइ आंतों को कमजोर करता है और इससे पेट में टॉक्सिन पदार्थ बनते  हैं। लंबे समय तक दूध का ऐसे सेवन किया जाए तो लोगों में साइनस, एलर्जी, लगातार छींकना आदि समस्या उत्पन्न हो जाती हैं।

विज्ञापन

दूध पीने से यह मिलेगा

  • मासपेशियां और हड्डियों को मजबूत करने में मदद
  • शरीर को ऊर्जा
  • दांतों के लिए लाभदायक
  • विटामिन डी, कैल्शियम
  • प्रोटीन, विटामिन ए और ई
  • फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, आयोडीन, खनिज और वसा

और पढ़िए –Basant Panchami Recipe: बसंत पंचमी पर बनाएं ये स्वादिष्ट रेसिपी, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग!

विज्ञापन

दूध के ज्यादा फायदे के लिए इस समय करें सेवन 

आपको दूध पीने से एलर्जी तो नहीं इस बात का पता शरीर की जांच और डॉक्टर के परामर्श के बाद ही पता चलता है। वैसे रात में दूध पीने से नींद बेहतर आती है। इसके लिए दूध में अश्वगंधा मिलाकर पीने की भी सलाह दी जाती है। डॉक्टरों का मानना है कि रात को सोने पहले और दोपहर के बाद शाम का वक्त दूध पीने के लिए सबसे बेहतर है। इस समय दूध पीने से उसे पचाना हमारे शरीर के लिए आसान होता है।

Disclaimer: खबर में दी गई जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है। हालांकि इसकी नैतिक जिम्मेदारी न्यूज 24 हिन्दी की नहीं है। आपसे निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से जरूर संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ