Samantha Ruth Prabhu: एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु और पति राज निदिमोरु अपने पहले बच्चे के वेलकम की तैयारी कर रहे हैं. समांथा इस दौरान अपने फैंस को भी पर्सनल लाइफ से जुड़े अपडेट्स देती रहती हैं. बीती 9 जुलाई को भी समांथा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक ऐसी ही स्टोरी शेयर की जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा, “इंसोमिनया काफी मजेदार है. फिर भी हम Zym (जिम) जाते हैं.” इंसोमिनया (Insomnia) का नाम आपने भी सुना ही होगा. लेकिन, क्या आप जानते हैं इंसोमिनया क्या है और जिंदगी को कैसे प्रभावित करता है? यहां जानिए इंसोमनिया के बारे में सबकुछ.
यह भी पढ़ें – शरीर पर दिखने वाले ये 6 संकेत बताते हैं आपको नींद की जरूरत है, स्लीप मेडिसिन फिजीशियन ने बताए लक्षण
इंसोमनिया क्या होता है
इंसोमनिया एक स्लीप डिसऑर्डर (Sleep Disorder) है जिसके कारण व्यक्ति को नींद नहीं आती है या सोए रहना मुश्किल होता है. इंसोमनिया में यह भी होता है कि व्यक्ति बहुत जल्दी जाग जाता है या फिर दोबारा उसे नींद नहीं आती है. ऐसे में इंसोमनिया के कारण व्यक्ति रात-रातभर बिना सोए रहता है जिससे दिन में नींद की कमी के कारण वह ठीक तरह से अपने रोजमर्रा के काम भी नहीं कर पाता है. इससे व्यक्ति का मूड भी ज्यादातर खराब ही रहता है.
क्या हमेशा रहती है इंसोमनिया की दिक्कत
वयस्क व्यक्ति को इंसोमनिया होने पर वह हमेशा इस डिसोर्डर से ग्रस्त रहे ऐसा जरूरी नहीं है. इंसोमनिया शॉर्ट टर्म भी हो सकता है. यह कुछ दिनों से लेकर कुछ हफ्तों तक भी प्रभावित कर सकता है. वहीं, इस इंसोमनिया की वजह स्ट्रेस हो सकता है और प्रेग्नेंसी (Pregnancy) के दौरान महिलाओं को इंसोमनिया होना सामान्य दिक्कतों में से एक है.
इंसोमनिया के क्या लक्षण होते हैं
- इंसोमनिया होने पर रात के समय नींद नहीं आती है
- बीच रात ही नींद खुल जाती है
- सुबह समय से पहले ही नींद खुल जाती है और दोबारा नहीं आती
- दिनभर नींद के झटके आते हैं और शरीर में थकान महसूस होती है
- मूड खराब रहता है, एंजाइटी और डिप्रेशन जैसी दिक्कतें महसूस हो सकती हैं
- फोकस बिगड़ जाता है और किसी चीज पर ध्यान नहीं दिया जाता
- गलतियां ज्यादा होने लगती हैं, बैलेंस भी बिगड़ सकता है
- नींद को लेकर हर समय चिंता लगी रहती है
इंसोमनिया होने के क्या कारण हैं
पारिवारिक इतिहास – अगर परिवार में किसी को इंसोमिनिया रहा हो तो आने वाली जनरेशन को भी इंसोमिनया की दिक्कत हो सकती है.
मेडिकल कंडीशन – किसी तरह की टेम्पोरेरी मेडिकल इंडीशन, कोरोना या कोई चोट, क्रोनिक कंडीशन या शरीर में दर्द रहने की दिक्कत हो तो इंसोमनिया हो सकता है.
एक्टिव ब्रेन – अगर आपका एक्टिव ब्रेन है या ब्रेन केमिस्ट्री में दिक्कत है तो इंसोमनिया हो सकता है.
हार्मोनल बदलाव – प्रेग्नेंसी और मेनोपोज के दौरान नींद से जुड़ी दिक्कतें होने लगती हैं.
मेंटल हेल्थ कंडीशंस – दिमाग से जुड़ी दिक्कतें जैसे एंजाइटी और डिप्रेशन भी क्रोनिक इंसोमनिया की वजह बन सकते हैं.
तनाव के चलते – जीवन में कुछ ठीक ना होने पर या बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेने पर इंसोमनिया हो सकता है. वहीं, खराब स्लीपिंग हैबिट्स भी इंसोमनिया की वजह बन सकती हैं.
यह भी पढ़ें – शरीर में ये 7 बदलाव हो सकते हैं कैंसर का पहला संकेत, ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. पुनीत गुप्ता ने बताए लक्षण
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
3 hrs agoपुराने कंबलों को बेकार समझकर फेंकने की ना करें गलती, इस तरह करें इस्तेमाल
5 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं स्वादिष्ट मुगलई परांठा, बार-बार बनाकर खाने लगेंगे
9 hrs agoकम बजट में घूमने की 4 जगहें, मनाली से गोकर्ण तक के विकल्प
23 hrs agoशरद पूर्णिमा के लिए ऐसे तैयार करें खीर, ठंडी होकर भी लगेगी स्वादिष्ट
1 day agoनशा नहीं, पोषण का खजाना है भांग के बीजों की चटनी! जानें इसे बनाने का तरीका
1 day agoघर के स्विच बोर्ड की सफाई भी है जरूरी, इन हैक्स से मिनटों में आएगी चमक
1 day agoतांबे-पीतल की सफाई के लिए घर पर ऐसे बनाएं पीतांबरी पाउडर
1 day agoदिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर सामान
1 day agoमहंगी साड़ी में सेफ्टी पिन से हो गए हैं छेद? बिना सिलाई ऐसे करें ठीक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines