Benefits Of Salt Bath: पैरों में दर्द होता है तो अक्सर सलाह दी जाती है कि नमक वाले पानी में पैर डालकर बैठ जाओ तो तकलीफ दूर हो जाएगी. वहीं, बालों के वैवी टेक्सचर को निखारने के लिए भी कई बार नमक वाले पानी को बालों पर छिड़का जाता है. लेकिन, क्या नमक वाले पानी से नहाना (Namak Wale Pani Se Nahana) भी फायदेमंद होता है? असल में नमक वाला पानी मसल्स में होने वाले दर्द को कम कर सकता है, इससे रिलैक्सेशन आती है और स्किन की हेल्थ बेहतर हो सकती है. अगर आप भी पानी में नमक डालकर नहाने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां जानिए नमक वाले पानी से नहाने (Salt Water Bath) से स्किन और सेहत पर कैसा असर होता है और नमक वाले पानी से नहाने का सही तरीका क्या है.
यह भी पढ़ें- आटे में इस एक चीज को मिलाकर लगा लिया फेस पैक तो निकल जाएगी त्वचा की गंदगी, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने शेयर किया नुस्खा
नमक वाले पानी से नहाने के फायदे
मसल्स और जोड़ों को मिलता है आराम – हड्डियों और मसल्स की तकलीफ कम करने के लिए नमक वाले पानी से नहाया जा सकता है. नमक के पानी से नहाने पर इंफ्लेमेशन कम होती है.
थकान कम होती है – अगर दिनभर थककर घर आए हैं तो गर्म पानी में नमक डालकर नहा सकते हैं. पानी में नमक डालकर नहाने पर शरीर की थकान कम होने लगती है.
शरीर से उतरती है गंदगी – नमक के पानी से नहाने पर शरीर पर जमी डेड स्किन सेल्स (Dead Skin Cells) हटने लगती हैं. इससे त्वचा एक्सफोलिएट होती है और गंदगी छूटकर निकलने से पहले से ज्यादा साफ और निखरी हुई नजर आती है.
एंजाइटी भी होती है कम – ना सिर्फ तनाव बल्कि एंजाइटी को कम करने में भी नमक वाले पानी से नहाने के फायदे नजर आते हैं. इसमें अगर एसेंशियल ऑयल डाल दिया जाए तो इसका प्रभाव और ज्यादा बढ़ जाता है.
नींद अच्छी आती है – शरीर को रिलैक्स्ड महसूस हो इसके लिए नमक वाले पानी से नहाया जाता है. अगर आपको चैन की नींद लेनी है तो पानी में नमक डालकर नहा लीजिए. हल्के गर्म पानी में नमक डालकर नहाने पर बेहद गहरी नींद आती है.
स्किन की इरिटेशन कम होती है – जिन लोगों को स्किन पर इरिटेशन ज्यादा होती है या एक्जेमा की दिक्कत हो उनके लिए पानी में नमक डालकर नहाना फायदेमंद हो सकता है. पानी में सी सॉल्ट (Sea Salt) डालकर नहाने पर खुजली कम हो सकती है.
कैसे तैयार करें नमक वाला पानी
- नहाने के लिए नमक वाला पानी तैयार करने के लिए टब या बाल्टी में गर्म पानी भर लें.
- इस पानी में 2 चम्मच नमक या सी सॉल्ट डाल लें.
- पानी में नमक घुल जाए तो इस पानी से नहाएं.
- नहाने के बाद त्वचा पर मॉइश्चरचाइर लगाना ना भूलें.
हफ्ते में कितनी बार नमक वाले पानी से नहाना चाहिए
आप हफ्ते में 2 से 3 बार नमक वाले पानी से नहा सकते हैं. इसके अलावा जब भी शरीर में दर्द हो या जरूरत महसूस हो तो नमक वाले पानी से नहाया जा सकता है.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – नाभि पर कौन सा तेल लगाना सबसे अच्छा है? एक्सपर्ट ने बताया किस ऑयल की 2 बूंदों से हट जाएंगे चेहरे के दाने
संबंधित खबरें
दिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
1 hr agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
2 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
3 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
4 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
4 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
6 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
7 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
9 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
11 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines