नाभि पर कौन सा तेल लगाना सबसे अच्छा है? एक्सपर्ट ने बताया किस ऑयल की 2 बूंदों से हट जाएंगे चेहरे के दाने

Belly Button Oil: आयुर्वेद में नाभि को शरीर का केंद्र कहते हैं. ऐसे में अगर नाभि में सही तेल डाला जाए तो इससे शरीर को एक नहीं बल्कि इसके कई फायदे मिलते हैं. यहां जानिए नाभि में कौन सा तेल डालें और किस तरह डालें.

Navel Oiling Benefits

Best Oil For Navel: नाभि में डालने के लिए कौन सा तेल बेस्ट है जानिए यहां. Image Credit - Gemini AI

Oil In Belly Button: चेहरे को खूबसूरत बनाने से लेकर बालों को लंबा और पाचन को बेहतर करने तक में नाभि में तेल डालना फायदेमंद साबित हो सकता है. आयुर्वेद में कहा जाता है कि नाभि शरीर का केंद्र होती है. ऐसे में नाभि में तेल डालने पर इसके गुण पूरे शरीर को मिलते हैं. न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह का भी यही कहना है. न्यूट्रिशनिस्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि शरीर की कौन सी दिक्कत को दूर करने के लिए नाभि में कौन सा तेल (Oil In Navel) डालना चाहिए और नाभि में तेल डालने का सही तरीका क्या है.

विज्ञापन
विज्ञापन

नाभि में कौन सा तेल डालें | Best Oil For Navel

पिंपल्स हटाने के लिए

एक्सपर्ट की मानें तो नाभि में नीम का तेल (Neem Oil) डालने पर पिंपल्स (Pimples) हटते हैं. इससे स्किन अंदर से भी और बाहर से भी डिटॉक्स हो जाती है.

विज्ञापन

चेहरे पर ग्लो के लिए

त्वचा निखारने के लिए नाभि में बादाम का तेल डाला जा सकता है. बादाम का तेल विटामिन ई के गुणों से भरपूर होता है. इससे चेहरे को हाइड्रेशन भी मिलती है.

विज्ञापन

बाल बढ़ाने के लिए

नाभि और बालों का भी कनेक्शन है. नाभि में अगर नारियल का तेल या फिर ब्राह्मी का तेल डाला जाए तो इससे बालों को बढ़ने में मदद मिलती है और बाल मजबूत बनते हैं.

विज्ञापन

जुकाम और साइनस के लिए

सर्दियों का मौसम आने लगा है और जुकाम या साइनस जैसी दिक्कतें इस मौसम में ज्यादा होती हैं. ऐसे में जुकाम और साइनस से राहत के लिए नाभि में सरसों का तेल (Mustard Oil) डाला जा सकता है.

विज्ञापन

पाचन को बेहतर करने के लिए

अगर आपका पेट भी अक्सर ही खराब रहता है तो आप पाचन को बेहतर करने के लिए कैस्टर ऑयल नाभि में डाल सकते हैं. कैस्टर ऑयल गुणों से भरपूर होता है और पेट फूलने जैसी दिक्कतों को दूर रखता है.

विज्ञापन

हार्मोनल बैलेंस के लिए

एक्सपर्ट का कहना है कि फर्टिलिटी और हार्मोनल बैलेंस के लिए नाभि में नारियल का तेल डाला जा सकता है. इसके अलावा, घी भी एक अच्छा ऑप्शन है.

विज्ञापन

नाभि में कैसे डालें तेल?

  • नाभि में आपको ऊपर तक भरकर तेल नहीं डालना है बल्कि आपको तेल की सिर्फ 2 से 3 बूंदे ही लेनी हैं.
  • नाभि में तेल डालें और फिर उंगली से हल्की मसाज करें.
  • रात में सोने से पहले नाभि में तेल डाला जा सकता है. बेस्ट रिजल्ट्स के लिए इसे रातभर नाभि में डालकर रखें.

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ