Sadhguru Tips: रात को सुकून भरी नींद लेने से आपकी सुबह अच्छी होती है। जो लोग रात को सही से नहीं सोते, वे अगले दिन ना ही ताजगी महसूस करते हैं और ऐसे लोगों की सेहत भी खराब रहती है। नींद बॉडी को चार्ज करती है जिससे मूड अच्छा रहता है। मगर आजकल लोगों की लाइफ इतनी बिजी रहती है कि वे पर्याप्त नींद भी नहीं ले पाते हैं। कई रिसर्च में भी इस बात का शोध हुआ है कि भारत के लोग काफी कम नींद लेते हैं। कम सोने वाले लोगों को नींद से जुड़ी बीमारियां भी हो सकती हैं। इसके अलावा, नींद की कमी से वजन बढ़ता है, हार्ट के रोगों में वृद्धि हो सकती हैं। सद्गुरु ने लोगों को अच्छी और सुकून भरी नींद लेने के लिए 5 टिप्स दी हैं, जो आपकी काफी मदद कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- स्किन पर दिख रहे हैं ये निशान तो हो जाएं सावधान!
सद्गुरु टिप्स फॉर बैटर स्लीप
1. खाना खाने का सही समय- सद्गुरु के अनुसार, सोने से 4-5 घंटे पहले ही डिनर कर लेना चाहिए। खासतौर पर मांसाहारी भोजन खाने वाले लोगों को इस बात का ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
2. सोने से पहले नहाएं- सोने का सही समय फिक्स करें और उससे पहले अगर आप नहा लेते हैं, तो नींद बेहतर आती है। सोने से पहले नहाने पर तनाव भी कम होता है। सद्गुरु ने बताया कि इस मौसम में ठंडा पानी नुकसान पहुंचा सकता है, इसलिए हल्का गुनगुना पानी चुनें।
3. सोने से पहले दिया जलाएं- सद्गुरु कहते हैं कि अगर आप अच्छी नींद सोना चाहते हैं तो जिस कमरे में सो रहे हैं, वहां किसी जैविक तेल (Organic Oil) का दिया अपने बिस्तर के आस-पास जला लें। इससे ऊर्जा में वृद्धि होती है और मन की शांति होती है। आप लैवेंडर, ऑलिव ऑयल या फिर तिल के तेल का दीपक जला सकते हैं।
4. मंत्र जाप करें- आजकल लोगों में स्ट्रेस और तनाव ज्यादा रहने लगा है। सोते समय भी लोग हमेशा काम या अन्य बातों की चिंता करते हैं। इससे आपके दिमाग पर गहरा असर पड़ता है, जो कि सही नहीं है। सद्गुरू ने अच्छी नींद के लिए चौथी सलाह यह दी है कि लोग सोने से पहले किसी भी मंत्र का 15-29 मिनट जाप कर सकते हैं।
5. सेल्फ मोटिवेशन- सद्गुरु अपने वीडियो के अंत में लोगों को बताते हैं कि खुद को यह बात जरूर याद दिलाएं की आप इंसान हैं और आपका शरीर कोई मशीन नहीं है, जो हर समय एक्टिव रहेगा और काम करेगा। रात का समय सिर्फ सोने का होता है।
ये भी पढ़ें- ज्यादा वजन समेत ये 5 आदतें Liver को करती हैं खराब!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
नाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
1 min agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
1 hr agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
1 hr agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
2 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
3 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
4 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
7 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
21 hrs agoधनतेरस पर सोने से ज्यादा चमकेगी आपकी त्वचा, ऐसे बनाएं फेस पैक
23 hrs agoबच्चे की देखभाल के लिए नैनी रख रहे हैं? ऑफिस जाने से पहले जरूर करें ये काम
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines