कभी आपने सोचा है किस पौधे की जड़ों से बनता है साबूदाना? ज्यादातर लोग नहीं जानते होंगे इससे जुड़े ये रोचक तथ्य

How Sabudana Is Made: फलाहार बनाने के लिए सबसे ज्यादा साबूदाने का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि इसे अनाज से तैयार नहीं किया जाता है? इसे बनाने के लिए एक खास तरीके के पौधे की जड़ का इस्तेमाल किया जाता है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं.

How Sabudana Is Made

साबूदाना कैसे बनाया जाता है? Image Credit- News24

विज्ञापन

Sabudana Kis Cheez Se Banta Hai: साबूदाना एक ऐसा सुपरफूड है जिसका सेवन सेहतमंद रहने के लिए किया जाता है. भारत में ज्यादातर लोग साबूदाने का इस्तेमाल त्योहारों या व्रत-उपवास के दौरान फलाहार खाना बनाने के लिए करते हैं. वहीं, कुछ लोग इसे ब्रेकफास्ट में भी खाना पसंद करते हैं. स्वाद में भले ही साबूदाना काफी साधारण हो, लेकिन यह भारतीय किचन में लंबे समय से इस्तेमाल किया जाने वाला एक अहम इंग्रीडिएंट है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देने में मदद करता है. लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि साबूदाना कैसे बनाया जाता है? यह किस चीज से तैयार किया जाता है? अगर आपको इसकी जानकारी नहीं है तो यह लेख थोड़ी मदद कर सकता है.

इसे भी पढ़ें- आपने कभी नहीं खाया होगा हरी मिर्च का हलवा, जायका बदल देगी यह अनोखी रेसिपी, आज ही करें तैयार

विज्ञापन

साबूदाना किस पेड़ से बनता है? | Is Sabudana Made From Insects

आपको जानकर हैरानी होगी कि साबूदाने को किसी अनाज से तैयार नहीं किया जाता है, बल्कि टैपियोका यानी कसावा पौधे की जड़ों (Sago Palm Tree) से बनाया जाता है. यह पेड़ों के स्टार्च से बनता है, जिसे मोतियों के रूप में प्रोसेस किया जाता है. इसे बनाने की एक पूरी प्रक्रिया होती है, जिससे फॉलो करने के बाद साबूदाना तैयार किया जाता है.

कैसे बनता है साबूदाना?

  • सबसे पहले कसावा पौधे की मोटी जड़ों को निकाला जाता है और अच्छी तरह से धोकर छिलका उतारा जाता है.
  • इसके बाद जड़ों को पीसा जाता है और गूदा तैयार किया जाता है. इसके बाद गूदे को पानी में डालकर अच्छी तरह से निचोड़ा जाता है.
  • ऐसा करने से इसमें मौजूद स्टार्च बाहर निकल जाता है. निकाले गए स्टार्च को कुछ देर के लिए ऐसी ही छोड़ दिया जाता है.
  • जब स्टार्च सूख जाता है तो इसे गोल-गोल आकार के दाने में तैयार किया जाता है और गर्म पानी से प्रोसेस किया जाता है.
  • इसके बाद इसे बड़ी जगह पर सुखाकर पैकेट में किया जाता है और साबूदाने के नाम से मार्केट में बेचा जाता है.

साबूदाने से जुड़े तथ्य

कई लोगों को लगता है कि साबूदाना नॉन-वेज होता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. साबूदाने को उपवास में खाया जाता है और कंद से निकाला जाता है. इसलिए आप बिना किसी डर के साबूदाने का सेवन कर सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ