पुदीने का पौधा हो जाता है काला? पानी डालने के बाद भी नहीं जा रहा पत्तों का रूखापन, तुरंत अपनाएं ये गार्डनिंग टिप्स

Mint Plant Care: पुदीने के पौधे को खास देखभाल की जरूरत होती है. कई बार जरूरत से ज्यादा पानी देना, धूप लगाना और मिट्टी में ड्रेनेज की कमी होने की वजह से भी पत्ते काले हो जाते हैं. अगर समय रहते इन कारणों पर ध्यान ना दिया जाए, तो पूरा पौधा खराब हो सकता है.

Pudine Ke Patte Ki DeKh Bhal Kaise Kare

पत्तों का सूखना देखभाल में हुई कुछ छोटी गलतियों का नतीजा होता है. Image Credit- Freepik

Pudine Ke Patte Ki DeKh Bhal Kaise Kare: पुदीने का इस्तेमाल खाने में किया जाता है, लेकिन इसकी देखभाल बहुत जरूरी है क्योंकि इसके पत्ते बहुत ही जल्दी सूख जाते हैं. पुदीने का पौधा शुरुआत में तो खूब हरा-भरा रहता है, लेकिन एक वक्त के बाद उसकी पत्तियां काली पड़ने लगती हैं. इसकी पत्तियों में रूखापन आ जाता है और पौधा पूरी तरह से मर जाता है. इसकी देखभाल करने के लिए लोग हर रोज पानी डालते हैं, लेकिन फिर भी पौधा ठीक नहीं होता. दरअसल, पुदीने का काला पड़ना और पत्तों का सूखना सिर्फ पानी की कमी नहीं, बल्कि देखभाल में हुई कुछ छोटी गलतियों का नतीजा होता है. ऐसे में इन कारणों की वक्त पर पहचान करना बहुत जरूरी है. अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो पौधा दोबारा लगाना पड़ सकता है.

विज्ञापन
विज्ञापन

पुदीने के पौधे की देखभाल कैसे करें? | How to Take Care Of Mint Plant

पुदाने का पौधा काला होने के पीछे की वजह

  • जरूरत से ज्यादा पानी डालना
  • गमले की मिट्टी पर ध्यान ना देना
  • धूप की कमी होना या ज्यादा देना
  • फंगस लगने की वजह
  • कटाई सही तरह से नहीं करना
  • मिट्टी में खाद ना डालना

पत्ते को फंगस और कीटों से कैसे बचाएं?

आप पत्ते में फंगस लगने या खराब होने से बचा सकते हैं. इसके लिए आपको रोजाना थोड़ा ध्यान देना होगा, ताकि पौधा लंबे वक्त तक हरा-भरा रह सके और कीड़े लगाने से बचाया जा सके.

  • सरसों का तेल का इस्तेमाल करना
  • हफ्ते में एक बार पत्तों की जांच करना
  • खराब पत्तों को निकालकर फेंक देना
  • मिट्टी के साथ पत्तों को भी पानी देना

काली पत्तियां होने पर क्या करें?

  • सबसे पहले खराब पत्तियों को काटकर हटा दें, ताकि इससे दूसरी पत्ती काली होने से बच सके.
  • रोज पानी डालें और मिट्टी को भी सही मात्रा में पानी दें, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी देने से बचें.
  • पौधे को लगभग दिन में 4 घंटे तक धूप देने की कोशिश करें. इससे ज्यादा धूप देने से पौधा सूख सकता है.
  • फंगस लगने पर नीम का तेल इस्तेमाल करें, क्योंकि इससे पत्तियां हरी-भरी हो जाती हैं.
  • मिट्टी में हर दूसरे हफ्ते गोबर की खाद दें और पोषक तत्वों की कमी दूर करने पर ध्यान दें.

इसे भी पढ़ें- नोएडा से सिर्फ 100 किलोमीटर दूर हैं ये 5 डेस्टिनेशन, जनवरी में प्लान करें 2 दिन का वीकेंड ट्रिप 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ