Sabudana Cutlet Recipe In Hindi: इन दिनों श्राद्ध पक्ष यानी पितृ पक्ष चल रहा है। 25 सितंबर को पितृ पक्ष (Pitru Paksha) समापन होगा और इसके अगले दिन से यानी कि 26 सितंबर से नवरात्रि की शुरूआत हो जाएगी। अश्विन मास के कृष्ण पक्ष में शारदीय नवरात्रि आरंभ होते हैं। इस बार शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू होकर 5 अक्टूबर को विजय दशमी के दिन समाप्त होंगे।
अभी पढ़ें – फिटनेस फ्रीक करवाचौथ पर बनाएं पौष्टिकता से भरपूर नारियल की खीर, नोट करें रेसिपी
ऐसे में आज हम आपके लिए नवरात्रि (Navratri)उपवास के लिए साबूदाना कटलेट बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। साबूदाना एक रिच फाइबरयुक्त आहार है इसके सेवन से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे आप व्रत के दौरान पूरे दिन एनर्जी से भरे रहते हैं। ये स्वाद में बेहद लजीज होती है, तो चलिए जानते हैं साबूदाना कटलेट (Sabudana Cutlet Recipe) बनाने की रेसिपी-
साबूदाना कटलेट बनाने की सामग्री-
- साबूदाना आधा कप
- कूटू का आटा 1 कप
- टमाटर 1
- खीरा 1
- थोड़ी सी हरी मिर्च
- तेल
अभी पढ़ें – दिन की होगी हेल्दी शुरूआत चना दाल के स्पंजी अप्पे के साथ, ये रही सिंपल रेसिपी
साबूदाना कटलेट बनाने की रेसिपी- (Sabudana Cutlet Recipe)
- इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में साबूदाने को भिगोकर रख दें।
- फिर आप एक बर्तन में कूटू का आटा छान कर रख लें।
- इसके बाद आप आटे में भीगे हुए साबूदाना को पानी निकालकर डालें।
- फिर आप थोड़े-थोड़े पानी की मदद से दोनों अच्छी तरह से मिलाकर आटा गूंथ लें।
- इसके बाद आप इस आटे की हाथ पर थोड़ा-थोड़ा पानी लगाते हुए बॉल्स बना लें।
- फिर आप एक नॉन स्टिक तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें।
- इसके बाद आप इस पर तैयार कटलेट रखकर हर तरफ से सुनहरा होने तक अच्छे से पका लें।
- फिर आप एक बाउल में दही, नमक और मिर्च डालकर चटनी बनाएं।
- अब आपके स्वादिष्ट साबूदाना कटलेट बनकर तैयार हो चुके हैं।
- फिर आप इन कटलेट पर दही, नमक, मिर्च, कटा हुआ टमाटर आदि डालकर सर्व करें।
अभी पढ़ें – लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर WhatsApp के जरिए भेजें ये शानदार मैसेज, अपनों को दें बधाई
6 hrs agoDiwali Mehendi Designs: इस दिवाली हाथों पर रचाएं खूबसूरत मेहंदी
7 hrs agoसर्दियों में भी फूलों से महकेगा आपका गार्डन, ऐसे करें पौधों की देखभाल
9 hrs agoदिल्ली से कश्मीर तक फर्स्ट AC में सफर का अनुभव
10 hrs agoDiwali Toran: केले के पत्ते से ऐसे बनाएं तोरण, यहां जानिए तरीका
10 hrs agoकम बजट में भी मिलेंगे शानदार तोहफे, दिवाली गिफ्टिंग के लिए आइडियाज
12 hrs agoदिवाली का लंच भी हो खास, घर पर बनाएं बाजार जैसे छोले-भटूरे
12 hrs agoधनतेरस पर बनाएं बेसन के लड्डू, स्वाद ऐसा कि खाते रह जाएंगे मेहमान
15 hrs agoधनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर देव की बरसे कृपा, अपनों को भेजें ये मैसेज
1 day agoकम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines