Dull Skin Remedies At Home: मौसम में बदलाव आते ही हमारी त्वचा पर उसका असर साफ दिखाई देने लगता है, कभी स्किन ज्यादा ड्राई हो जाती है, तो कभी ऑयली होकर पिंपल्स और रैशेज की समस्या बढ़ जाती है. ऐसे में कई लोगों का चेहरा बेजान और थका हुआ दिखने लगता है, हालांकि इस समय सही देखभाल न की जाए तो त्वचा की चमक धीरे-धीरे कम हो सकती है. कई स्किन एक्सपर्ट्स का मानना है कि संतुलित खानपान और सही स्किन केयर रूटीन अपनाने से त्वचा को स्वस्थ और चमकदार रखा जा सकता है और डल स्किन जैसी समस्याओं से हर मौसम आराम पाया जा सकता है, बस जरूरत है, तो सही देखभाल की. ऐसे में अगर आप भी अपनी स्किन से परेशान है, तो आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि हम आपको कुछ आसान टिप्स देंगे, जिन्हें फोलो करके आप हर मौसम में त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: सुबह उठते ही दिखें ये 4 संकेत तो हो जाएं सावधान, किडनी डैमेज का हो सकता है खतरा
डल स्किन क्यों बन जाती है बड़ी परेशानी Skin Glow Kaise Badhaye
जब त्वचा की नमी कम हो जाती है और उस पर धूल, पसीना और प्रदूषण का असर बढ़ता है, तो चेहरा धीरे-धीरे डल और थका हुआ दिखने लगता है. ऐसे में त्वचा का नैचुरल ग्लो खत्म हो जाता है और कई बार पिंपल्स, टैनिंग या पिग्मेंटेशन जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं. बदलते मौसम में स्किन का बैलेंस बिगड़ना आम बात है, इसलिए इस समय त्वचा को ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है. अगर सही समय पर ध्यान दिया जाए तो त्वचा की चमक को दोबारा लौटाया जा सकता है और कई स्किन समस्याओं से बचा जा सकता है.
इन आसान टिप्स से हर मौसम में रखें त्वचा को ग्लोइंग Skin Care Tips For Glowing Skin
- चेहरा साफ रखें: दिन में दो बार माइल्ड फेसवॉश से चेहरा धोएं, जिससे धूल, गंदगी और अतिरिक्त तेल हट सके, यह स्किन केयर का सबसे जरूरी स्टेज होता है.
- मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें: मौसम चाहे गर्मी का हो या सर्दी का, हल्का वॉटर-बेस्ड मॉइश्चराइजर त्वचा को हाइड्रेटेड रखता है और ग्लो बनाएं रखता है. अक्सर लोग मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल नहीं करते हैं, जिस कारण उन्हें कई तरह की समस्याएं होती हैं.
- सनस्क्रीन जरूर लगाएं: अगर आप घर से बाहर जाते रहते हैं, तो बाहर निकलने से 15-20 मिनट पहले SPF 30 या उससे ज्यादा वाला सनस्क्रीन जरूर लगाया करें, इसके इस्तेमाल से टैनिंग और स्किन डैमेज से बचाव हो सकती हैं.
- हफ्ते में एक्सफोलिएशन करें: हफ्ते में 1-2 बार डेड स्किन हटाने के लिए हल्के स्क्रब या केमिकल एक्सफोलिएटर का इस्तेमाल करें. ऐसा करने से त्वचा साफ और फ्रेश दिखती है.
- पानी और हेल्दी डाइट लें: रोजाना पर्याप्त पानी पिएं और अपनी डाइट में फल, हरी सब्जियां और विटामिन-सी से भरपूर चीजें शामिल करें, स्वस्थ रहने और स्किन की ग्लो बनाएं रखने के लिए बेहद जरूरी है.
- पूरी नींद लें: रोजाना 7-8 घंटे की अच्छी नींद त्वचा को रिपेयर करने में मदद करती है और चेहरा सुबह फ्रेश नजर आता है. जो लोग अपनी नींद ठीक से नहीं लेते हैं, उनको स्किन से जुड़ी समस्या और कई बीमारियों का खतरा बना रहता है.
यह भी पढ़ें: आज महिला दिवस को बनाएं खास, पत्नी और बहन के लिए तैयार करें ये टेस्टी डिश
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
5 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
8 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
10 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
12 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
13 hrs agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
15 hrs agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoनल पर लगे खारे पानी के दाग कैसे साफ करें? सफाई के लिए क्लीनर बनाएं इस तरह
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन व्रत में खाएं साबूदाना खिचड़ी, इस तरह नहीं चिपकेगी
1 day agoनवरात्रि के पहले दिन इन खास मैसेजेस को भेजकर दीजिए शुभकामनाएं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines