Kitchen Tips: ठंड का मौसम आते ही रोटियां जल्दी सूखने लगती हैं और कड़क हो जाती हैं. ऐसे में चाहे कितनी भी मेहनत से रोटियां बनाएं, कुछ ही देर में उनकी नरमी खत्म हो जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो अब चिंता छोड़ दें. आज हम लेकर आए हैं 5 ऐसे आसान और असरदार टिप्स, जिनकी मदद से आपकी रोटियां घंटों तक सॉफ्ट, ताज़ा और मुलायम बनी रहेंगी. इसके साथ ही ये टिप्स न सिर्फ काम आसान बनाएंगे, बल्कि खाने का मजा भी बढ़ा देंगे.
टिप्स और ट्रिक्स | Tips and Tricks
इस तरह गूंधें आटा
अगर आप सिर्फ गर्म पानी से आटा गूंधते हैं, तो सर्दियों में आटा हमेशा दूध या गुनगुने पानी से गूंधें. इससे रोटियां मुलायम बनी रहेंगी और जल्दी कड़क नहीं होंगी. आटा गूंधने के बाद उसे हल्के गीले कपड़े से ढककर रखना न भूलें.
आटे में डालें तेल या घी
अगर आप आटे को और सॉफ्ट बनाना चाहते हैं, तो गूंधते समय उसमें थोड़ा तेल या घी मिलाएं. यह चपातियों को लंबे समय तक नम और मुलायम बनाए रखता है.
हल्के हाथों से बेलें रोटियां
बहुत से लोग रोटियां जोर से बेलते हैं, जिससे वे टाइट और कड़क बन जाती हैं. इसलिए रोटियां हमेशा हल्के हाथों से ही बेलें.
ये भी पढे़ं- Hair Care: घर पर इस तरह बनाएं हेयर ग्रोथ स्प्रे, 1 महीने में ही दिखने लगेगा फर्क
रोटियों को आंच पर नहीं, तवे पर सेकें
अगर आप रोटियों को सीधे आंच पर सेकते हैं तो वे जल सकती हैं और कड़क भी हो जाती हैं. बेहतर है कि रोटियों को हमेशा तवे पर ही अच्छे से सेकें.
रोटियां सेकने के बाद लगाएं घी
रोटियां बनने के बाद उन पर हल्का घी जरूर लगाएं. यह ठंड में नमी बनाए रखता है और खाने में स्वाद भी बढ़ाता है.
अगर आप रोजाना इन तरीको को फॉलों करते हैं तो आपकी रोटीयां ठंड़ के मौसम में भी एकदम टेस्टी बनी रहेगी.
ये भी पढे़ं- Skin Care: रोजाना गर्म पानी में मिलाकर पी लें ये एक चीज, आ जाएगा चेहरे पर नूर
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर पत्नी को खिलाएं खुद से बनाएं स्वादिष्ट गुलाब जामुन
4 hrs agoदिवाली पर चमक उठेगा घर का पुराना फर्नीचर, जैतून के तेल से करें ये काम
7 hrs agoइमर्शन रॉड पर जम गई है सफेद पपड़ी? इन तरीकों से करें साफ
12 hrs agoवीकेंड की सुबह बनाएं सूजी का चीला, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करे मन
14 hrs agoशरद पूर्णिमा पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट मिल्कमेड खीर? बेहद आसान है रेसिपी
1 day agoनाभि में कौन सा तेल डालने पर आ सकती है अच्छी नींद? यहां जानिए
1 day agoमडुवा के मोमोज खाते नजर आए उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत
1 day agoबच्चों के लंच बॉक्स में पैक करके दें यह बिना मैदा वाले मंचूरियन पेनकेक
1 day agoनल से रुक-रुककर आ रहा है पानी तो आजमाकर देखें यह नुस्खा, जाली हो जाएगी साफ
2 days agoकरवाचौथ पर हीरोइनों जैसी चमकेगी स्किन, इस तरह घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines