Kitchen Tips: ठंड का मौसम आते ही रोटियां जल्दी सूखने लगती हैं और कड़क हो जाती हैं. ऐसे में चाहे कितनी भी मेहनत से रोटियां बनाएं, कुछ ही देर में उनकी नरमी खत्म हो जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है, तो अब चिंता छोड़ दें. आज हम लेकर आए हैं 5 ऐसे आसान और असरदार टिप्स, जिनकी मदद से आपकी रोटियां घंटों तक सॉफ्ट, ताज़ा और मुलायम बनी रहेंगी. इसके साथ ही ये टिप्स न सिर्फ काम आसान बनाएंगे, बल्कि खाने का मजा भी बढ़ा देंगे.
टिप्स और ट्रिक्स | Tips and Tricks
इस तरह गूंधें आटा
अगर आप सिर्फ गर्म पानी से आटा गूंधते हैं, तो सर्दियों में आटा हमेशा दूध या गुनगुने पानी से गूंधें. इससे रोटियां मुलायम बनी रहेंगी और जल्दी कड़क नहीं होंगी. आटा गूंधने के बाद उसे हल्के गीले कपड़े से ढककर रखना न भूलें.
आटे में डालें तेल या घी
अगर आप आटे को और सॉफ्ट बनाना चाहते हैं, तो गूंधते समय उसमें थोड़ा तेल या घी मिलाएं. यह चपातियों को लंबे समय तक नम और मुलायम बनाए रखता है.
हल्के हाथों से बेलें रोटियां
बहुत से लोग रोटियां जोर से बेलते हैं, जिससे वे टाइट और कड़क बन जाती हैं. इसलिए रोटियां हमेशा हल्के हाथों से ही बेलें.
रोटियों को आंच पर नहीं, तवे पर सेकें
अगर आप रोटियों को सीधे आंच पर सेकते हैं तो वे जल सकती हैं और कड़क भी हो जाती हैं. बेहतर है कि रोटियों को हमेशा तवे पर ही अच्छे से सेकें.
रोटियां सेकने के बाद लगाएं घी
रोटियां बनने के बाद उन पर हल्का घी जरूर लगाएं. यह ठंड में नमी बनाए रखता है और खाने में स्वाद भी बढ़ाता है.
अगर आप रोजाना इन तरीको को फॉलों करते हैं तो आपकी रोटीयां ठंड़ के मौसम में भी एकदम टेस्टी बनी रहेगी.