Roti Garlic Bread: अभी तक आपने गार्लिक ब्रेड को बाहर ही खाया होगा क्योंकि लोग इसे घर पर कम ही बनाते हैं। इसका एक कारण ये है कि इसमें बहुत सारा समान लगता है। लेकिन आज हम आपको गार्लिक ब्रेड की एक रेसिपी बताएंगे जिसके बाद आप बाहर का गार्लिक ब्रेड खाना भूल जाएंगे। इसे आप घर पर आसानी से बिना ज्यादा सामग्री के तैयार कर सकते हैं।
बाजार में मिलने वाला गार्लिक ब्रेड टेस्टी तो होता है लेकिन ये कहीं न कहीं अनहेल्दी भी होता है। क्योंकि इसमें ब्रेड का इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप भी कुछ हेल्दी खाने की तलाश में है तो आप इस रोटी से बने गार्लिक ब्रेड को ट्राई कर सकते हैं। इसे आप बिना माइक्रोवेव के बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाए।
सामग्री (Roti Garlic Bread Ingredients)
- शिमला मिर्च
- कॉर्न
- चीज
- बटर
- गार्लिक
- ओरेगेनो
- चिली फ्लेक्स
- नमक (स्वादानुसार)
- रोटी
- धनिया पत्ती
रोटी गार्लिक ब्रेड की रेसिपी
- रोटी गार्लिक ब्रेड बनाने के लिए सबसे पहले शिमला मिर्च को बारीक काट लेंगे।
- इसके बाद एक बर्तन में शिमला मिर्च, कॉर्न, चीज, चिली फ्लेक्स और ओरेगेनो डालें और इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब हम गार्लिक बटर तैयार कर लेंगे।
- गार्लिक बटर बनाने के लिए एक कटोरी में बटर, लहसुन और धनिया पत्ती डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब हम रोटी लेंगे और इसमें तैयार किया हुआ गार्लिक बटर लगा लेंगे।
- इसके बाद रोटी के आधे हिस्से में मसाला भर दें और रोटी को फोल्ड कर दें।
- अब रोटी में ऊपर से गार्लिक बटर लगा लेंगे।
- इसके बाद एक पैन में थोड़ा सा बटर डालकर इस रोटी को दोनों तरफ से सेक लें।
- रोटी गार्लिक ब्रेड बनकर तैयार है। अब इसे सर्व करें।
ये भी पढ़ें- वेज पुलाव तो बहुत खाया होगा, कभी ट्राई किया है रसम राइस? ऐसे मिनटों में होगा तैयार!
संबंधित खबरें
Mumbai Vada Pav Recipe: घर पर कैसे बनाएं मुंबई का मशहूर स्वादिष्ट वड़ा पाव? खाने वाला हर शख्स करेगा तारीफ
13 hrs agoगुलाब की पंखुड़ियों से बनाया जा सकता है फेस पैक, इस तरह चेहरे पर आ जाएगा गुलाबी निखार
15 hrs agoप्याज के छिलकों में छिपा है ये ब्यूटी सीक्रेट, बालों को घना-मुलायम बनाने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल
15 hrs agoरात में बाल खुले रखकर सोना सही या बांधकर? जानिए बालों के लिए कौन सा तरीका है ज्यादा बेहतर
17 hrs agoपंखे पर जम गई है धूल की परत तो इस क्लीनिंग सोल्यूशन को बनाकर करें सफाई, सीलिंग फैन पर दिखेगी चमक
21 hrs agoनाश्ते में बनाकर खाएं यह सोया कीमा टोस्ट, स्वाद और सेहत से भरपूर है यह रेसिपी
22 hrs agoस्वाद और सेहत से भरपूर होते हैं काले चने के स्प्राउट्स, यहां जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
1 day agoदीवाली से पहले घर को करा रहे हैं पेंट तो ये 7 रंग चुन सकते हैं आप, एक्सपेंसिव लगेगा होम
1 day agoऊटी के लिए कम है बजट तो घूम आइए येरकौड, तमिलनाडु का वो खूबसूरत हिल स्टेशन जहां मिलती है सात जंगलों की हरियाली
1 day agoस्वाद में लाजवाब है लहसुन का भरता, जानिए घर पर कैसे बनाएं यह बंगाली रोशुन भोर्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines