Rosemary Oil Vs Sesame Oil: बालों में तेल की मसाज करवाने से सिर्फ रिलैक्स ही नहीं मिलता, बल्कि आपके बालों को पोषण भी मिलता है। हालांकि, भारत में बालों के लिए सबसे ज्यादा किसी तेल का इस्तेमाल होता है, तो वह नारियल का तेल है, लेकिन अब लोग कुछ ऑर्गेनिक और माइल्ड तेलों का भी यूज करने लगे हैं। रोजमेरी और तिल का तेल, इनमें मशहूर हैं। यह दोनों तेल हमारे बालों और स्कैल्प के लिए फायदेमंद हैं। दोनों के अलग-अलग गुण हेयर्स को पोषण देने का काम करते हैं। मगर किसी एक का चुनाव करना हो, तो कौन सा तेल लगाना बेहतर होगा? चलिए समझते हैं।
ये भी पढ़ें- दिन में सिर्फ 30 मिनट सोने के हैं 5 फायदे
तिल के तेल के फायदे
- तिल के तेल में विटामिन-ई, बी कॉम्प्लेक्स और मिनरल्स होते हैं, जो बालों की जड़ों को गहराई से पोषण देते हैं।
- Sesame Oil स्कैल्प को स्ट्रॉन्ग बनाए रखने में सहायक होता है, और इससे रूसी जैसी समस्याएं भी कम हो सकती हैं।
- इस तेल से बालों का वॉल्यूम और चमक बढ़ती है, और नियमित इस्तेमाल से बालों का टेक्सचर बेहतर हो सकता है।
फोटो क्रेडिट- Freepik
Rosemary तेल के फायदे
- रोजमेरी का तेल बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है। यह तेल बालों के रक्त संचार को बढ़ाकर बालों की ग्रोथ में मदद करता है।
- इस तेल से बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है। साथ ही, रोजमेरी का तेल बालों के झड़ने की समस्या को भी कम करता है।
- रोजमेरी का तेल एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है, जो डैंड्रफ और खुजली की समस्या को कम करता है।
दोनों में से बेहतर कौन सा है?
हालांकि, इस बात की पुष्टि को लेकर कोई ठोस सबूत नहीं है कि कौन सा तेल लगाना चाहिए। मगर आप अपने बालों के अनुसार, जो भी समस्या हो रही है, वैसे तेल का चुनाव करके अपनी पसंद का तेल यूज कर सकते हैं। बालों की ग्रोथ के लिए तिल का तेल लगाना सही है। वहीं, हेयर फॉल के लिए रोजमेरी लगाया जा सकता है। यदि दोनों प्रकार की समस्या है, तो दोनों तेलों को मिक्स करके हल्का गर्म करें और बालों की मसाज करें। इस मिक्सचर से भी फायदा होगा।
ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के पहले वीक में क्या-क्या होता है?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
53 mins agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
1 hr agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
2 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
2 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
4 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
6 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
7 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
9 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
23 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines