Rosemary Oil Vs Sesame Oil: कौन-सा तेल बालों के लिए जबरदस्त?

Rosemary Oil Vs Sesame Oil: हेयर ऑयलिंग यानी बालों में तेल लगाने के कई फायदे हैं। यह बालों और सिर की त्वचा की सेहत के लिए काफी जरूरी होता है। रोजमेरी का तेल और तिल का तेल दोनों ही हमारे बालों के लिए अच्छे विकल्प हैं, लेकिन ज्यादा असरदार कौन सा तेल है? जानिए रिपोर्ट में।

Hair Oil

Rosemary Oil Vs Sesame Oil: बालों में तेल की मसाज करवाने से सिर्फ रिलैक्स ही नहीं मिलता, बल्कि आपके बालों को पोषण भी मिलता है। हालांकि, भारत में बालों के लिए सबसे ज्यादा किसी तेल का इस्तेमाल होता है, तो वह नारियल का तेल है, लेकिन अब लोग कुछ ऑर्गेनिक और माइल्ड तेलों का भी यूज करने लगे हैं। रोजमेरी और तिल का तेल, इनमें मशहूर हैं। यह दोनों तेल हमारे बालों और स्कैल्प के लिए फायदेमंद हैं। दोनों के अलग-अलग गुण हेयर्स को पोषण देने का काम करते हैं। मगर किसी एक का चुनाव करना हो, तो कौन सा तेल लगाना बेहतर होगा? चलिए समझते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तिल के तेल के फायदे

  • तिल के तेल में विटामिन-ई, बी कॉम्प्लेक्स और मिनरल्स होते हैं, जो बालों की जड़ों को गहराई से पोषण देते हैं।
  • Sesame Oil स्कैल्प को स्ट्रॉन्ग बनाए रखने में सहायक होता है, और इससे रूसी जैसी समस्याएं भी कम हो सकती हैं।
  • इस तेल से बालों का वॉल्यूम और चमक बढ़ती है, और नियमित इस्तेमाल से बालों का टेक्सचर बेहतर हो सकता है।
best hair oil for massage

फोटो क्रेडिट- Freepik

Rosemary तेल के फायदे

  • रोजमेरी का तेल बालों की ग्रोथ को बढ़ावा देता है। यह तेल बालों के रक्त संचार को बढ़ाकर बालों की ग्रोथ में मदद करता है।
  • इस तेल से बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है। साथ ही, रोजमेरी का तेल बालों के झड़ने की समस्या को भी कम करता है।
  • रोजमेरी का तेल एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है, जो डैंड्रफ और खुजली की समस्या को कम करता है।

दोनों में से बेहतर कौन सा है?

हालांकि, इस बात की पुष्टि को लेकर कोई ठोस सबूत नहीं है कि कौन सा तेल लगाना चाहिए। मगर आप अपने बालों के अनुसार, जो भी समस्या हो रही है, वैसे तेल का चुनाव करके अपनी पसंद का तेल यूज कर सकते हैं। बालों की ग्रोथ के लिए तिल का तेल लगाना सही है। वहीं, हेयर फॉल के लिए रोजमेरी लगाया जा सकता है। यदि दोनों प्रकार की समस्या है, तो दोनों तेलों को मिक्स करके हल्का गर्म करें और बालों की मसाज करें। इस मिक्सचर से भी फायदा होगा।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ