भिगोया या भुना चना, प्रोटीन के लिए कैसे खाना होगा फायदेमंद?

Roasted Vs Soaked Chana Benefits: काले चने अपने टेस्ट और सेहतमंद गुणों के लिए जाने जाते हैं। काले चने खाने से आपको कई प्रकार के फायदे होते हैं, जैसे- वेट लॉस और ब्लड शुगर कंट्रोल। ये प्रोटीन का भी सोर्स होते हैं, लेकिन पर्याप्त प्रोटीन के लिए चने भिगोकर खाना फायदेमंद है या भुने हुए? जानिए रिपोर्ट में।

Chana Benefit

Roasted Vs Soaked Chana Benefits: चने एक शाकाहारी सुपरफूड है जिसमें कई स्वास्थ्य लाभ मौजूद हैं- जैसे पाचन में सुधार, ब्लड शुगर को नियंत्रित करना और वजन घटाने में सहायता करना। चना फाइबर, प्रोटीन और मिनरल्स के लिए जाना जाता है। इनका टेस्ट क्रंची होता है। वहीं, उबालकर खाएंगे तो ये थोड़े सॉफ्ट लगेंगे। जो लोग मांस का सेवन नहीं करते हैं, उन्हें नियमित रूप से चने खाने चाहिए। हालांकि, कई लोग नहीं जानते कि प्रोटीन के लिए किस तरीके से चना खाना फायदेमंद होगा- भुना हुआ चना या फिर उबाला हुआ चना। चलिए इस बारे में जानते हैं सब कुछ।

विज्ञापन

प्रोटीन के लिए कैसे खाएं चने?

ये भी पढ़ें- ज्यादा वजन समेत ये 5 आदतें Liver को करती हैं खराब! 

विज्ञापन

भुने हुए चने खाने के फायदे

1.भुने हुए चने शाम के स्नैक्स के लिए बेस्ट हैं। इन्हें खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहेगा।
2.भुने हुए चनों को पचाना काफी आसान होता है।
3.भुने चने खाने से भूख शांत रहती है और आपको कैलोरी युक्त भोजन खाने से रोकने में भी मदद करती है।
4. भुने हुए चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, इसलिए डायबिटीज रोगियों के लिए भी ऐसे चने खाना फायदेमंद होता है।

विज्ञापन

फोटो क्रेडिट- फ्रीपिक

भुने चने खाने का सही तरीका

विज्ञापन

आप चनों को पैन या एयर फ्राई में गर्म करके तब तक भून सकते हैं जब तक कि वे सुनहरे और कुरकुरे न हो जाएं। इस प्रक्रिया से उनका स्वाद बढ़ जाता है।

भीगे हुए चने खाने के फायदे

  • भीगे हुए चने में फाइटिक एसिड मौजूद होता है। इससे शरीर को चने में मौजूद आवश्यक विटामिन और खनिजों के फायदे ज्यादा मिलते हैं।
  • ऐसे चने नरम हो जाते हैं और पाचन संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन होते हैं।
  • चने को पकाकर खाने से किडनी स्टोन का खतरा भी कम हो जाता है, क्योंकि इनमें ऑक्सालेट की मात्रा कम होती है।
  • उबले हुए चने फाइबर से भरपूर होते हैं – जो स्वस्थ पाचन तंत्र को बनाए रखने, ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने और वजन कंट्रोल करने में सहायता करते हैं।

सेहत के लिहाज से कैसे चने खाना फायदेमंद है?

हालांकि, दोनों प्रकार से तैयार चने सेहतमंद हैं। आप अपनी पसंद और टेस्ट के हिसाब से इसे चुन सकते हैं। अगर आपको वजन को लेकर कोई समस्या नहीं है तो भुने चने खा सकते हैं। वहीं, ज्यादा पोषण के लिए आप भिगोए हुए या फिर उबले हुए चने खा सकते हैं। आप चाहें तो दोनों तरह के चने अलग-अलग दिन पर खा सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ