क्या आप जानते हैं आम खाने का सही तरीका? गलत तरह से खाया तो मजा नहीं सजा बन जाएगा यह फल
Author: Seema Thakur
2026-04-24 11:17:51
Aam Khane Ka Sahi Tarika: फलों का राजा आम गर्मियों में बेहद चाव से खाया जाता है. आम खाने में स्वादिष्ट होता है, रसीला होता है और इसे खाते ही खराब मूड भी ठीक हो जाता है. लेकिन, अक्सर ही लोग आम (Mango) खाने में कुछ आम सी गलतियां कर देते हैं जिसके कारण सेहत को फायदे से ज्यादा नुकसान हो सकता है. खासकर आम बाहर रखा हो और गर्म-गर्म खा लिया जाए तो पेट खराब हो सकता है और त्वचा पर भी असर पड़ता है. वहीं, सीधा फ्रिज से निकालकर भी आम नहीं खाना चाहिए. ऐसे में यहां जानिए आम खाने का सही तरीका क्या है.
यह भी पढ़ें- रोज सुबह खाली पेट कितना पानी पीना चाहिए? आचार्य बालकृष्ण ने बताई सही मात्रा
आम खाने का सही तरीका क्या है
आम विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन के समेत ई और बी के भी अच्छे स्त्रोत होते हैं. यह फल सेहत के लिए अच्छा है लेकिन इसे सीधा उठाकर नहीं खाना चाहिए. हमेशा आम खाने से पहले इसे पानी में भिगोकर रखना जरूरी होता है. इससे आम पर जमी गंदगी या केमिकल ही नहीं हटते हैं बल्कि शरीर को दुरुस्त रखने के लिए यह जरूरी है.
आम भिगोकर खाना क्यों जरूरी है
आम में फाइटिक एसिड होता है जिसे एंटीन्यूट्रिएंट कहा जाता है. फाइटिक एसिड सेहत के लिए अच्छा भी हो सकता है और बुरा भी. फाइटिक एसिड आयरन, जिंक को कैल्शियम को एब्जॉर्ब होने से रोकता है जिसके कारण शरीर में खनिज की कमी होने लगती है. जब आम को कुछ देर पानी में भिगोकर रखा जाता है तो इससे आम में मौजूद एक्सेस फाइटिक एसिड कम होने लगता है.
बीमारियां दूर रहती हैं
आम को पानी में भिगोकर (Soaked Mango) खाया जाए तो इससे पेट संबंधी दिक्कतें दूर रहती हैं. आम को भिगोने पर इसमें लगे पेस्टिसाइड्स हट जाते हैं. इससे श्वसन तंत्र में इरिटेशन नहीं होती, एलर्जिक सनसेशन महसूस नहीं होती और स्किन इरिटेशन से भी व्यक्ति बचा रहता है.
गर्माहट कम होती है
आम शरीर में हीट यानी गर्माहट प्रोड्यूस करता है. अगर एकसाथ बहुत ज्यादा आम खा लिए जाएं तो इससे शरीर में डाइजेस्टिव इंबैलेंस हो सकता है. ऐसे में आम को भिगोकर खाने पर पाचन तंत्र नहीं बिगड़ता है, दस्त और स्किन प्रॉब्लम्स जैसे एक्ने या फुंसियां भी कम होती हैं.
पानी में कितनी देर भिगोना चाहिए आम
आम को पानी में 15 से 30 मिनट के लिए भिगोकर रखना चाहिए और उसके बाद ही उसे खाना चाहिए. आम को 1-2 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखना सबसे बेस्ट होता है. आप चाहे तो इसे लंबे समय तक भी भिगोकर रख सकते हैं, यह नुकसानदायक नहीं होता है.
यह भी पढ़ें – बर्फ खाने की इच्छा क्यों होती है? जानिए किस कंडीशन में होती है Ice Craving
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines