हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

क्या आप जानते हैं चेहरे पर कैसे लगाते हैं चावल का आटा? इस तरह बनाएं स्किन ब्राइटनिंग फेस पैक

Skin Care: अगर आप भी अपनी त्वचा को बिना केमिकल के इस्तेमाल के निखारना चाहते हैं तो यहां जानिए चावल के आटे का फेस पैक बनाकर कैसे लगाते हैं.

विज्ञापन
चेहरे को ब्राइट और सुंदर बनाने का सबसे आसान तरीका. Image Source Freepik

Homemade Rice Flour Mask: आज के समय में ऐसे कई लोग हैं जो अपनी स्किन को ग्लोइंग और सुंदर बनाना चाहते हैं जिसके लिए वे केमिकल प्रोडक्ट्स से लेकर घरेलू उपायों तक का सहारा लेते हैं. लेकिन फिर भी कोई असर नहीं दिखता. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं और बिना केमिकल के सुंदर त्वचा चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि आप कैसे अपनी स्किन पर चावल के आटे (Rice Flour) का इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही स्किन को आसान तरीके से ब्राइट (Bright Skin) बना सकते हैं.

चावल के आटे का फेस पैक | Rice Flour Face Packs

चावल के आटे में मिलाएं दूध, शहद

अगर आप अपनी त्वचा पर रोजाना इस पैक को लगाते हैं तो आपको कई फायदे मिल सकते हैं. इसके लिए आप सबसे पहले 2 चम्मच चावल का आटा लें, 1 चम्मच कच्चा दूध और 1/2 चम्मच शहद ले लें. अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें. जैसे ही आपका पेस्ट रेडी हो जाए आप इसको चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें. सूखने के बाद हल्के हाथों से मसाज करके धो लें. ये आपकी स्किन को ब्राइट, सॉफ्ट और हाइड्रेट (Skin Hydrate) करने में मदद करेगा. साथ ही स्किन को सुंदर बनाएगा.

चावल का आटा , नींबू का रस , गुलाब जल

इस मास्क को बनाने के लिए आप सबसे पहले 2 चम्मच चावल का आटा, 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच गुलाबजल सबको मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इसके बाद आप इसको अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक सूखने दें. जैसे ही पैक सूख जाए आप इसको ठंडे पानी से धो लें. लेकिन, ध्यान रहे कि अगर आपकी स्किन सेंसिटिव (Sensitive Skin) है तो नींबू कम मात्रा में इस्तेमाल करें. ये मास्क आपकी त्वचा से टैनिंग हटाने में मदद करेगा और रंगत में निखार लाएगा.

विज्ञापन

चावल का आटा, टमाटर का रस, हल्दी

ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपनी डेड स्किन और पिंपल्स से राहत पाना चाहते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो इस पेस्ट को जरूर बनाएं. इसके लिए आप 2 चम्मच चावल का आटा, 2 चम्मच टमाटर का रस, एक चुटकी हल्दी पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर लगाएं. इस मास्क को 15 मिनट के लिए सूखने छोड़ दें. सूखने के बाद हल्के हाथ स्क्रबिंग करते हुए धो लें.

चावल का आटा , दही , हल्दी

आप अगर त्वचा को गहराई से साफ करना चाहते हैं तो इस मास्क को रोजाना लगा सकते हैं. इसके लिए आप 2 चम्मच चावल का आटा, 1 चम्मच दही और एक चुटकी हल्दी सभी को मिक्स करके फेस पैक तैयार करें. अब चेहरे और गर्दन पर लगाएं. फिर 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- धूप के कारण हो गई है टैनिंग तो बेसन में मिलाकर लगा लें ये 2 चीजें, मिनटों में निकलेगी डेड स्किन

चावल के आटे के त्वचा पर फायदे

  • चावल का आटा स्किन को नेचुरल तरीके से निखारता है. इसके साथ ही इसमें स्किन लाइटनिंग एजेंट्स होते हैं जो डार्क स्पॉट्स, पिग्मेंटेशन (Pigmentation) और टैनिंग (Tanning) को कम करते हैं.
  • इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पिंपल्स और एक्ने की सूजन को कम करते हैं. इसके अलावा यह स्किन को ठंडक देता है और बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है.
  • चावल का आटा अतिरिक्त तेल को सोख लेता है और स्किन को मैट फिनिश देता है. इससे चेहरे पर तेल नहीं जमा होता और पिंपल्स की संभावना भी कम हो जाती है.
  • यह एक बेहतरीन नैचुरल स्क्रब है (Natural Scrub). इसके महीन कण त्वचा से डेड स्किन सेल्स (Dead Skin Cells) को हटाते हैं और स्किन को स्मूथ और साफ बनाते हैं.
  • चावल के आटे में एंटीऑक्सीडेंट्स (Anti Oxidants) और विटामिन B मौजूद होता है जो स्किन को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं. यह स्किन को जवां बनाए रखता है.
  • अगर आपकी स्किन धूप में जल गई है या काली पड़ गई है, तो चावल का आटा टैनिंग को धीरे-धीरे हटाता है और स्किन को क्लियर करता है.

ये भी पढ़ें- Skin Care: त्वचा पर Glow पाने के लिए दूध में मिलाकर लगा लें ये एक चीज, चमक जाएगी स्किन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola