News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Homemade Rice Flour Mask: आज के समय में ऐसे कई लोग हैं जो अपनी स्किन को ग्लोइंग और सुंदर बनाना चाहते हैं जिसके लिए वे केमिकल प्रोडक्ट्स से लेकर घरेलू उपायों तक का सहारा लेते हैं. लेकिन फिर भी कोई असर नहीं दिखता. अगर आप भी इन्हीं लोगों में से हैं और बिना केमिकल के सुंदर त्वचा चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि आप कैसे अपनी स्किन पर चावल के आटे (Rice Flour) का इस्तेमाल कर सकते हैं. साथ ही स्किन को आसान तरीके से ब्राइट (Bright Skin) बना सकते हैं.
अगर आप अपनी त्वचा पर रोजाना इस पैक को लगाते हैं तो आपको कई फायदे मिल सकते हैं. इसके लिए आप सबसे पहले 2 चम्मच चावल का आटा लें, 1 चम्मच कच्चा दूध और 1/2 चम्मच शहद ले लें. अब इन सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट बना लें. जैसे ही आपका पेस्ट रेडी हो जाए आप इसको चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें. सूखने के बाद हल्के हाथों से मसाज करके धो लें. ये आपकी स्किन को ब्राइट, सॉफ्ट और हाइड्रेट (Skin Hydrate) करने में मदद करेगा. साथ ही स्किन को सुंदर बनाएगा.
इस मास्क को बनाने के लिए आप सबसे पहले 2 चम्मच चावल का आटा, 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच गुलाबजल सबको मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इसके बाद आप इसको अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक सूखने दें. जैसे ही पैक सूख जाए आप इसको ठंडे पानी से धो लें. लेकिन, ध्यान रहे कि अगर आपकी स्किन सेंसिटिव (Sensitive Skin) है तो नींबू कम मात्रा में इस्तेमाल करें. ये मास्क आपकी त्वचा से टैनिंग हटाने में मदद करेगा और रंगत में निखार लाएगा.
ऐसे बहुत से लोग हैं जो अपनी डेड स्किन और पिंपल्स से राहत पाना चाहते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो इस पेस्ट को जरूर बनाएं. इसके लिए आप 2 चम्मच चावल का आटा, 2 चम्मच टमाटर का रस, एक चुटकी हल्दी पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर लगाएं. इस मास्क को 15 मिनट के लिए सूखने छोड़ दें. सूखने के बाद हल्के हाथ स्क्रबिंग करते हुए धो लें.
आप अगर त्वचा को गहराई से साफ करना चाहते हैं तो इस मास्क को रोजाना लगा सकते हैं. इसके लिए आप 2 चम्मच चावल का आटा, 1 चम्मच दही और एक चुटकी हल्दी सभी को मिक्स करके फेस पैक तैयार करें. अब चेहरे और गर्दन पर लगाएं. फिर 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें.
ये भी पढ़ें- धूप के कारण हो गई है टैनिंग तो बेसन में मिलाकर लगा लें ये 2 चीजें, मिनटों में निकलेगी डेड स्किन
ये भी पढ़ें- Skin Care: त्वचा पर Glow पाने के लिए दूध में मिलाकर लगा लें ये एक चीज, चमक जाएगी स्किन
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।