Reuse Diya: दिवाली पर घर-घर में खूबसूरत दिये जलाए जाते हैं, जो त्योहार की रौनक को और बढ़ा देते हैं. लेकिन त्योहार के बाद जब ये दिये जल चुके होते हैं, तो अक्सर हम उन्हें फेंक देते हैं. यह न सिर्फ पर्यावरण के लिए नुकसानदायक हो सकता है, बल्कि दियों की अनावश्यक बर्बादी भी होती है. अगर आप भी दीया को फेंकने की बजाय उनका सही तरीके से उपयोग करना चाहते हैं, तो ये 5 आसान और क्रिएटिव तरीके आपके लिए मददगार साबित होंगे. आइए जानते हैं कैसे आप अपने पुराने दियों को रीयूज कर सकते हैं.
दियों को रीयूज करने के तरीके | Reuse Diya
मिनी प्लांटर के रूप में उपयोग करें
पुराने मिट्टी के दीया को छोटे पौधों के लिए प्लांटर की तरह इस्तेमाल करें. आप इनमें छोटे सजावटी पौधे जैसे सुकुलेंट्स या घास उगा सकते हैं.
मोमबत्ती होल्डर बनाएं
दीया को साफ करके उनमें छोटी मोमबत्तियां या टी लाइट्स रखें. यह घर की सजावट के लिए एक सुंदर विकल्प होगा.
डेकोरेटिव पेंटिंग करें
पुराने दीया पर रंग-बिरंगे रंगों से पेंटिंग करें और उन्हें घर या बगीचे की सजावट में लगाएं. इससे वे फिर से नए और आकर्षक लगेंगे.
मिनी गार्डन लैम्प्स बनाएं
दीया को LED लाइट्स के साथ जोड़कर छोटे गार्डन लैम्प्स तैयार करें, जिन्हें आप रात में बगीचे या बालकनी में रख सकते हैं.
धार्मिक अनुष्ठान में उपयोग करें
दीया को अच्छे से साफ करके अगली बार पूजा या हवन में इस्तेमाल करें. इससे न सिर्फ दिये बचेंगे बल्कि आपका त्योहार भी पर्यावरण के अनुकूल होगा.
इसके साथ ही आप चाहें तो दियो को कई और तरह से रियूज कर सकते हैं. साथ ही डेकोरेशन के लिए अपना सकते हैं.