Republic Day 2026: इंडिया गेट पर बच्चों संग करें ये 5 छोटे-छोटे काम, देशभक्‍ति में डूब जाएगा उनका मन

Republic Day in India Gate: 26 जनवरी के दिन आप अपने बच्चों के साथ इंडिया गेट जरूर जाएं. यहां पर आपको दोपहर के बाद आसानी से एंट्री मिल जाएगी, जिसे शाम के वक्त भी आसानी से बच्चों के साथ एक्सप्लोर किया जा सकता है. 

Republic Day in India Gate

26 जनवरी के दिन इंडिया गेट पर क्या करें? 

India Gate Republic Day Celebration: इंडिया गेट बच्चों का फेवरेट पिकनिक स्पॉट है. इसलिए यहां पर 12 महीने भीड़ लगी रहती है, लेकिन 26 जनवरी के दिन खासतौर से लगती है. इस दिन यहां पर शहीद सैनिकों को याद किया जाता है और उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है. अगर आप बच्चों को सिर्फ किताबों तक सीमित ना रखकर देशभक्ति का अनुभव कराना चाहते हैं, तो इंडिया गेट इसके लिए सबसे बेहतरीन जगह है. यहां 26 जनवरी के दिन आकर कुछ छोटे-छोटे काम करवाकर आप बच्चों के मन में देश के लिए सम्मान और गर्व की भावना जगा सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

26 जनवरी के दिन इंडिया गेट पर क्या करें? 

इंडिया गेट सिर्फ एक ऐतिहासिक स्मारक नहीं है, बल्कि यह भारत के उन वीर सैनिकों की याद दिलाता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप 26 जनवरी के दिन अपने बच्चों के साथ यहां पर आएं और वीर सैनिकों की याद करें. 

अमर जवान ज्योति के सामने कुछ पल शांति से खड़े रहने के लिए कहें और बच्चे को यहां का महत्व समझाएं. आप उन्हें आसान शब्दों में समझाएं कि बेटे, आप आज हम आजाद हैं, क्योंकि किसी ने हमारे लिए अपनी जान दी. 

विज्ञापन

बच्चों को इंडिया गेट का इतिहास बताने की कोशिश करें. किताबों का इतिहास बच्चों को उबाऊ लग सकता है, लेकिन उन्हें जगह पर जाकर बताई गई बातें जल्दी समझ आती हैं. इसलिए उन्हें इंडिया गेट घूमते हुए इतिहास के बारे में जानकारी दें. 

26 जनवरी की परेड के बारे में बताएं. यकीनन बच्चों ने टीवी या स्कूल में इसके बारे में सुना या देखा होगा. ऐसे में जरूरी है कि आप शाम के समय यहां पर बच्चों के साथ आएं और परेड वाले स्थान पर जाकर बच्चों को सिखाएं. 

विज्ञापन

तिरंगे के साथ फोटो लेने की कोशिश करें और उन्हें उसका मतलब समझाएं. इंडिया गेट पर तिरंगे के साथ फोटो लेना बच्चों को बहुत पसंद आता है. आप मजे में फोटो भी लें और बच्चे को केसरिया रंग, सफेद रंग, हरा रंग और अशोक चक्र के बारे में बताएं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ