---विज्ञापन---

एक दिन के लिए दिल्ली-NCR के आसपास कहां घूमने जाएं? न ज्यादा खर्च न टाइम की झंझट

Delhi-NCR Tourist Places: क्या आप भी 1 दिन की छुट्टी में दिल्ली-NCR के आसपास किसी शानदार जगह अपने परिवार के साथ घूमना चाहते हैं और परेशान हैं कि कहां जाएं? इस स्टोरी में हम आपको 3 ऐसे बेस्ट टूरिस्ट प्लेस के बारे में बताएंगे, जहां आप जा सकते हैं.

---विज्ञापन---

One Day Trip: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अपनों के लिए वक्त निकाल पाना अपने आपमें एक बड़ी जंग है. ऑफिस से लंबी छुट्टी ले पाना कई लोगों के लिए बहुत मुश्किल होता है. लेकिन अगर आपको दिन की छुट्टी मिली है और आप कन्फ्यूज हैं कि इस एक दिन में आप अपने परिवार के साथ कहां जा सकते हैं, तो आपको हम 3 ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आप जा सकते हैं. इन सभी जगहों की यात्रा करना जेब पर भी कम भारी पड़ता है और साथ ही यह सभी जगहें दिल्ली के करीब में हैं.

एक दिन की छुट्टी में कहां-कहां जा सकते हैं?

हम जिन जगहों के बारे में बताएंगे, वहां जाना आसान भी हैं और परिवार व दोस्तों के साथ जाने में काफी मजा भी आएगा. इसी के साथ आप आराम से एकदिन में इन सभी जगहों की यात्रा कर वापस भी आ सकेंगे. तो चलिए जानते हैं कौन-कौनसी जगहें हैं इस लिस्ट में?

---विज्ञापन---

आगरा

दिल्ली के सबसे करीब अगर किसी टूरिस्ट प्लेस की बात हो तो सबसे पहले आगरा का नाम आता है. यहां मौजूद ताज महल (Taj Mahal) अपनी खूबसूरती से आपको इतिहास और मोहब्बत की एक शानदार झलक दिखाएगा. आप अपनी एक दिन की छुट्टी में यहां का एक छोटा ट्रिप प्लेन कर सकते हैं. इस ट्रिप के दौरान आप न सिर्फ ताज महल का दीदार कर सकेंगे, बल्कि आगरा के लाल किला और फतेहपुर सीकरी जैसे मशहूर प्लेसेस में अपनी फैमली और दोस्तो के साथ जा पाएंगे. इसी का साथ यहां स्थानीय खानपान आपको काफी पसंद आएगा.

---विज्ञापन---

मथुरा-वृंदावन

अगर आप अपनी एक दिन की छुट्टी को भगवान के करीब रहकर गुजारना चाहते हैं तो आप दिल्ली से 3-4 घंटे की दूरी में मौजूद मथुरा और Vrindavan जा सकते हैं. यहां की प्रचीन मंदिरें और वहां भक्ति और संस्कृति का अनोखा संगम आपके मन को न सिर्फ शांति देगा बल्कि एक यादगार सफर बनेगा.

---विज्ञापन---

जयपुर भी बड़ा खास

इन दोनों जगहों के अलावा आप Jaipur की भी यात्रा कर सकते हैं. 5-6 घंटे का सफर करके आप यहां मौजूद रंगीन बाजारों और महलों में जा सकते हैं और इतिहास को याद कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान का मशहूर खानपान आपको अपना दीवाना बना देगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: बस कर लें ये काम और पूरा दिन मुलायम बनी रहेगी रोटी! सर्दियों में नहीं होगी टाइट और खाने में आ जाएगा मजा…

---विज्ञापन---
First published on: Jan 13, 2026 07:28 PM

End of Article

About the Author

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं और उन्हें न्यूज़ और ऑनलाइन कंटेंट लिखने का अच्छा अनुभव है. वर्तमान में वह News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल और स्वास्थ्य संबंधित खबरों पर स्टोरीज तैयार करते हैं. इससे पहले वह India.com में ट्रेनी के रूप में जुड़े थे, जहां उन्होंने ट्रेंडिंग, वायरल, जनरल नॉलेज, टेक्नोलॉजी, इंटरनेशनल और लाइफस्टाइल जैसे विभिन्न विषयों पर डिजिटल कंटेंट लिखा. अज़हर ने 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान और उसके बाद उन्हें India News और Khabar Fast जैसे मीडिया संस्थानों में काम करने का अनुभव मिला, जिससे उन्हें न्यूज रिपोर्टिंग, डिजिटल स्टोरीटेलिंग और पाठकों को ध्यान में रखकर कंटेंट बनाने की अच्छी समझ हासिल की. 1 साल से ज्यादा के अनुभव में अज़हर का मुख्य काम है डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स को समझना, SEO-फ्रेंडली कंटेंट लिखना और पाठकों से जुड़ी स्टोरीज तैयार करना.

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola