सुबह के नाश्ते में बनाएं लौकी का चीला, 10 मिनट में तैयार हेल्दी और टेस्टी ब्रेकफास्ट

Healthy Breakfast Tips: क्या आप भी सुबह के नाश्ते के लिए परेशान हो रहे हैं और ऐसी चीज खाना चाहते हैं, जो हल्की हो, स्वाद में जबरदस्त हो और बहुत ज्यादा एनर्जी दें? आइए जानते हैं लौकी के चीले के बारे में.

Lauki Ka Chilla Recipe

लौकी का चीला कैसे बनाएं? (Image: AI)

How to Make Lauki Ka Chilla: सुबह का नाश्ता अगर हेल्दी और स्वाद से भरपूर हो, तो दिन अपने आप बेहतर बन जाता है. अक्सर लोग लौकी का नाम सुनते ही लोग मुंह बना लेते हैं, लेकिन लौकी का चीला एक ऐसा स्मार्ट ब्रेकफास्ट है, जो स्वाद और सेहत दोनों में नंबर वन है. यह झटपट बनने वाली रेसिपी खासतौर पर उन लोगों के लिए है, जो वजन कंट्रोल में रखना चाहते हैं और हल्का, एनर्जी से भरपूर नाश्ता पसंद करते हैं. आइए जानते हैं आप कैसे बना सकते हैं ये स्वाद से भरा नाश्ता?

विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह का नाश्ता क्यों जरूरी?

हेल्दी ब्रेकफास्ट हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और पूरे दिन एक्टिव बने रहने में मदद करता है. लौकी का चीला फाइबर से भरपूर होता है, जिससे पाचन अच्छा रहता है और पेट भी लंबे समय तक भरा महसूस करता है. इसमें बेसन और सूजी होने से शरीर को प्रोटीन और एनर्जी मिलती है. यही वजह है कि लौकी का चीला वजन घटाने वालों और फिट लाइफस्टाइल अपनाने वालों के लिए बेहतरीन विकल्प माना जाता है.

लौकी का चीला बनाने के लिए क्या चाहिए?

विज्ञापन

लौकी का चीला बनाने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होती. इसे आप अपने घर में आसानी से बना सकते हैं वह भी बिना ज्यादा मेहनत के. लौकी का चीला बनाने के लिए आपको चाहिए:

  • 1 कप कद्दूकस की हुई लौकी.
  • 1 कप बेसन.
  • 2 चम्मच सूजी.
  • बारीक कटी हरी मिर्च और अदरक.
  • हल्दी, अजवाइन, लाल मिर्च, नमक.
  • हरा धनिया और तेल या घी.

ये सभी चीजें आसानी से घर में मिल जाती हैं और चीले को स्वादिष्ट बनाती हैं.

विज्ञापन

कैसे बनाएं चीला?

  • लौकी का चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में कद्दूकम हुआ लौकी लें और उसमें बेसन और सूजी मिलाएं.
  • लौकी अपना पानी छोड़ती है, इसलिए पहले इसे बिना पानी डालें अच्छे से मिलाएं.
  • मिलाने के बाद इसमें एक कटी हुआ हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया और और सभी सूखे मसालें जो ऊपर बताएं गए हैं, उसे डाल दें.
  • अगर घोल बहुत ज्यादा गाढ़ा हो जाए, तो उसमें थोड़ा सा पानी डालकर इडली जैसा बैटर तैयार कर लें.
  • अब आपको गैस पर तवा ऑन करने के बाद उसपर हल्का सा तेल लगाकर पूरे तवे को चिकना कर करना हैं.
  • इसके बाद एक बड़ा चम्मच भरकर बैटर को तवे पर डालें और इसे अच्छे से पूरे तवे पर फैला लें. साथ ही मीडियम आंच पर सेकें ताकि चीला दोनों साइड से सुनहरा और कुरकुरा हो.
  • तैयार होने के बाद लौकी के चीले को प्लेट में निकाले और दही या पुदीने की चटनी के साथ मस्त इसके स्वाद का लुत्फ उठाएं. यह न सिर्फ स्वाद में अच्छा होगा, बल्कि एनर्जी भी खूब मिलेगी.

यह भी पढ़ें: बच्चे को प्ले स्कूल भेजने की सही उम्र क्या है? अक्सर लोग करते हैं गलती

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ