दाल कुकर से बाहर क्यों निकलती है? कुकिंग करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

Prevent lentil Cooker Leakage: कई बार दाल बनाते वक्त पानी बाहर निकलना शुरू हो जाता है. ऐसे में सारा मसाला निकलकर चूल्हे पर गिर जाता है. अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है.

Prevent lentil Cooker Leakage

दाल बनाते समय कुकर से बाहर क्यों निकल जाता है पानी?

Dal Cooker Se Bahar Nikalna: दाल भारतीय थाली का एक अहम हिस्सा है. इसलिए रोजाना हर घर में दाल बनती ही है, कुछ लोग चावल के साथ बनाना पसंद करते हैं तो कुछ रोटी के साथ खाना पसंद करते हैं. दाल स्वाद के साथ-साथ आसानी से बन भी जाती है. कुकर में पानी और कुछ मसाले डालकर दाल को आसानी से पकाया जा सकता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह प्रोसेस भी मुश्किल भरा हो जाता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि कई बार कुकर के प्रेशर से दाल भी साथ निकलना शुरू हो जाती है और पानी के साथ सारे मसाले भी निकल जाते हैं. अगर ऐसा आपके साथ रोज हो रहा है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. यहां हम आपको इस समस्या को फिक्स करने के हैक्स बताएंगे, जिसे आप फॉलो कर सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

दाल कुकर से बाहर क्यों निकलती है?

  • प्रेशर कुकर से दाल निकलने की समस्या बहुत ही आसान है. ऐसा अक्सर गैस बनने, झाग बनने या ढक्कन के पास दाल के होने से होता है. हालांकि, हर बार ऐसा क्यों होता है और इससे कैसे बचा जाए? आइए नीचे आसान टिप्स से जानते हैं.
  • ऐसा अक्सर झाग बनने की वजह से होता है, क्योंकि अरहर, उड़द या चने की दाल में ज्यादा प्रोटीन होता है जिससे पकाते वक्त झाग बनते हैं और फिर यह प्रेशर कुकर से बाहर निकलते हैं.
  • अगर दाल को ठीक से धोया नहीं जाता तो पकते वक्त ऊपर स्टार्च की लेयर बन जाती है और प्रेशर से बाहर निकलना शुरू हो जाती है. कई बार हल्की आंच पर भी ऐसा होता है.
  • कई बार जरूरत से ज्यादा पानी डालने या ज्यादा दाल और छोटा कुकर होने की वजह से भी ऐसा होता है. अगर आप इस समस्या का सामना कर रहे हैं तो आपको सामान के हिसाब से कुकर का इस्तेमाल करना चाहिए.
  • कुकर का ढक्कन बंद करते वक्त आपको सीटी निकालकर घी लगाना है और फिर दोबारा लगाकर कुकर का इस्तेमाल करना है. यह टिप शेफ रणवीर ने बताई है और बहुत ही मददगार है. इसके अलावा, दाल को पकाने से पहले ऊपर से 2 चम्मच घी या तेल भी डाल दें.

इन टिप्स को करें फॉलो

  • दाल को अच्छी तरह से धोकर इस्तेमाल करना
  • कुकर में आधा पानी डालना
  • 2 चम्मच तेल डालकर पकाना
  • सीटी को चेक करना
  • हल्की आंच पर पकाना
  • कुकर की रबर चेक करना

इस टिप्स का ध्यान रखें और अगर इसके बाद भी दाल का पानी कुकर से बाहर निकल रहा है तो आपको एक नया कुकर खरीद लेना चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ