Republic Day 2026: गणतंत्र दिवस के मौके पर बच्चों को देना है भाषण? अपनाएं ये आसान टिप्स, तारीफ करते नहीं थकेंगे लोग

Gantantra Diwas Par Bhashan: अगर आपका बच्चा इस बार 26 जनवरी की प्रतियोगिता में भाषण स्पीच दे रहा है और आप चाहते हैं कि वह मंच पर आत्मविश्वास के साथ बोले, तो आपको अभी से तैयारी करना शुरू कर देनी चाहिए.

Gantantra Diwas Par Bhashan:

रिपब्लिक डे स्पीच के लिए मोटिवेशनल टिप्स

विज्ञापन

Republic Day Speech Ideas: इस दिन हर तरफ अलग ही माहौल होता है और पूरा देश तिरंगे के रंग में रंगा नजर आता है. गणतंत्र दिवस यानी रिपब्लिक डे पर जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है और स्कूलों, कॉलेज और ऑफिस में अलग-अलग प्रकार के कंपटीशन कराए जाते हैं, जिसमें सबसे अहम स्पीच ही होती है. इसमें बच्चे हों या फिर बड़े सभी लोग इतिहास से जुड़कर लोगों को कुछ ना कुछ बताने का काम करते हैं. इन कंपटीशन में बच्चे भी हिस्सा लेते हैं और इतिहास को याद करने के साथ भविष्य के प्रति प्यार को दिखाने की कोशिश करते हैं. अगर आपका बच्चा भी स्पीच दे रहा है और मंच पर बोलने से थोड़ा घबरा रहा है, तो आपको हमारे बताए टिप्स के आधार पर उसकी तैयारी करवानी चाहिए, बच्चे को प्यार और धैर्य के साथ समझाएं, उस पर दबाव न डालें और उसे बार-बार अभ्यास का मौका दें.

इसे भी पढ़ें- Republic Day Recipe: तिरंगा मिठाई बनाने का आसान तरीका क्या है? तीन रंगों की ब्रेड से घर पर ऐसे बनाएं देशभक्ति से भरपूर स्वादिष्ट मिठाई

विज्ञापन

रिपब्लिक डे स्पीच के लिए मोटिवेशनल टिप्स | Republic Day 2026 Speech Tips for Childrens

स्पीच पर ध्यान दें– बच्चे की स्पीच पर ध्यान दें और उसे पढ़कर आसान शब्दों में लिखें. बच्चे को पढ़कर सुनाएं और उन्हें एक-एक शब्द का मतलब बताने की कोशिश करें. स्पीच ज्यादा लंबी ना रखें, कोशिश करें कि 2 मिनट का भाषण हो क्योंकि ज्यादा लंबा बच्चा भूल सकता है.
शुरुआत अच्छी करवाएं- स्पीच की शुरुआत अच्छी होनी चाहिए. अगर शुरुआत अच्छी होगी तो आधा काम वहीं हो जाता है. ऐसी शुरुआत से बच्चा सहज महसूस करता है और अगर बाद में भूल भी जाए तो स्पीच का काम आसान हो जाता है.
प्रैक्टिस करवाएं- बच्चे को 2 से 3 बार प्रैक्टिस करवाएं ताकि मन का डर कम हो जाए. बच्चे को शीशे के सामने बोलने की आदत डालें और फिर पहले घरवालों के सामने बोलने के लिए कहें. आवाज साफ करने के लिए कहें और उन्हें टिप्स दें.
बॉडी लैंग्वेज सिखाएं- सिर्फ बोलना ही नहीं, खड़े होने का तरीका भी मायने रखता है. अगर आपका बच्चा सिर्फ बोलने पर ध्यान देगा तो बॉडी लैंग्वेज के आधार पर पीछे रह जाएगा. सीधा खड़ा होना और हाथों की हल्की मूवमेंट के बारे में सिखाएं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ