बच्चों को 5 तरीकों से समझाएं गणतंत्र दिवस का महत्व और देश का गौरवशाली इतिहास 

Bachcho Ko Itihas Ke Bare Mein Kaise Bataye: रिपब्लिक डे सिर्फ छुट्टी का दिन नहीं है, बल्कि देश के इतिहास को समझने और उससे जुड़ने का बहुत ही अच्छा मौका है. आप इन टिप्स की मदद से अपने बच्चों को गणतंत्र दिवस से जुड़ी चीजों के बारे में बता सकते हैं. 

Bacchon Ke Liye Ganatantra Divas Par Kya Sikhaye

बच्चों में देशप्रेम जगाने के आसान तरीके क्या हैं? Image Credit- Shutterstock

Bacchon Ke Liye Ganatantra Divas Par Kya Sikhaye: इस साल 26 जनवरी यानी गणतंत्र दिवस सोमवार के दिन मनाया जाएगा. यह दिन देशभक्ति का सबसे बड़ा पर्व है, जिसे सेलिब्रेट करने के लिए हर तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं. हालांकि, सभी जगह की छुट्टी होती है और हर कोई देशभक्ति में डूबा हुआ नजर आता है, खासतौर पर बच्चे. इस दिन बच्चों को अलग भी खुशी होती है. आप भी अपने बच्चों को देशभक्ति कार्यक्रमों में लेकर जा सकते हैं. ऐसा करने से उन्हें देश के इतिहास के बारे में जानने और उससे जुड़ने का मौका मिलेगा. अगर आप बच्चे को घर में रखना चाहते हैं तो इन टिप्स की मदद से अपने बच्चों को गणतंत्र दिवस से जुड़ी चीजों के बारे में बता सकते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को 5 तरीकों से समझाएं गणतंत्र दिवस का महत्व | Bacchon Ke Liye Ganatantra Divas Par Kya Sikhaye

  • अपने बच्चों को कहानी के जरिए इतिहास बताने की कोशिश करें. बच्चों को भाषण बिल्कुल भी ना दें, क्योंकि इसका कोई फायदा नहीं होगा और आपका बच्चा भूल जाएगा. आप बच्चे को आजादी की लड़ाई कहानी की तरह सुनाएं और महात्मा गांधी या भगत सिंह जैसे नायक के किस्सों के बारे में बताने की कोशिश करें.
  • तिरंगे के रंगों के बारे में बताने की कोशिश करें, क्योंकि बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज से जोड़ने का यह सबसे अच्छा दिन है. तिरंगे के केसरिया रंग बलिदान, सफेद रंग शांति और हरे रंग विकास के तौर पर इस्तेमाल किए जाते हैं. अशोक चक्र नियम और अनुशासन को बताने का काम करता है. इस बहाने आपका बच्चा तिरंगे के महत्व के बारे में आसानी से समझ जाएगा.
  • बच्चों को खेल-खेल में सीखने की कोशिश करें. उसे क्राफ्ट के जरिए इतिहास की जानकारी दें. बच्चों से तिरंगे की ड्राइंग बनवाएं,  स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरों में रंग करवाएं या पेपर फ्लैग या बैज बनवाकर इतिहास से जुड़े किस्से बताएं. ऐसी एक्टिविटी से बच्चों के दिमाग पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा. 
  • टीवी पर परेड दिखाएं और इसका मतलब समझाएं. टीवी पर आने वाली अलग-अलग राज्यों की झांकियों का अर्थ समझाइए. सेना, नौसेना और वायुसेना से जुड़े किस्से और इसके इतिहास के बारे में बताने की कोशिश करें. इससे बच्चों को भारत की विविधता और ताकत का एहसास पता चलेगा.  
  • बच्चों को नाटक के जरिए भी इतिहास को याद करवाने की कोशिश करें. आजादी की लड़ाई, संविधान निर्माण या स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन पर छोटे-छोटे नाटक से उनका दिमाग खुलेगा और वो किरदारों के जरिए इतिहास को याद कर पाएंगे.   

इसे भी पढ़ें- Dinner Recipe: सुबह की बची हुई शकरकंद से तैयार करें मुलायम पूरी, यहां जानिए आसान रेसिपी स्टेप बाय स्टेप

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ